फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Divisional Commissioner asked the farmers Pain

मंडलायुक्त ने किसानों से पूछा दर्द

Sun, 06 Dec 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 06 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner asked the farmers Pain

बांदा। मंडलायुक्त ने ग्राम पंचायत चुनाव मतदान के

विज्ञापन
साथ किसानों की बदहाली देखी। बूथों में वोट डालने के लिए लाइन लगाए किसानों से सूखा की जानकारी की।

मसनी गांव में राहत चेक वितरण में गड़बड़ी की शिकायतों पर तहसीलदार को फटकार लगाई। भरोसा दिलाया कि आपदा राहत कोष से गांवों के तालाब भरवाए जाएंगे।

डीएम-एसपी समेत कई अफसर जहां लाव-लश्कर के साथ मतदान केंद्रों का भ्रमण करते रहे, वहीं मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू सादगीपूर्ण तरीके से केंद्रों में पहुंचते रहे।

फतेहगंज क्षेत्र के मसनी गांव में कमिश्नर बूथ में न जाकर बाहर लाइन लगाए मतदाताओं से सूखा पर चर्चा करने लगे। किसान देवीदयाल, सुंदर, नारायण, दयालू, बिज्जू आदि ने बताया कि बारिश न होने से खेत सूखे पड़े हैं।

रामबहोरी, राम प्रसाद समेत कई किसानों ने राहत के नाम पर 700 रुपये मिलने की जानकारी दी। इस पर कमिश्नर ने नरैनी तहसीलदार गिरिवर सिंह से नाराजगी जताई।

उन्होंने तहसीलदार को शिकायत करने वाले किसानों के नाम डायरी में दर्ज कर नए मानक के मुताबिक राहत देने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से रबी फसल बचाने और पशुओं को पानी उपलब्ध कराने आदि पर सुझाव भी मांगे।

कुछ किसानों ने तालाब भरने की मांग की। मंडलायुक्त ने तहसीलदार को निजी नलकूपों की सूची तैयार करने को कहा। किसानों को आश्वासन दिया कि निजी नलकूपों से गांवों के तालाब भरे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed