{"_id":"5eb8a0f26df984f67e34b04c21cb6cc6","slug":"district-panchayat-occurred-over-1-3-million-auction-thbajari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत में 1.3 करोड़ ज्यादा पर हुई तहबाजारी नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत में 1.3 करोड़ ज्यादा पर हुई तहबाजारी नीलामी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 18 Mar 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनिज तहबाजारी से अबकी नीलामी में जिला पंचायत को एक करोड़ तीन लाख रुपये का अतिरिक्त फायदा हुआ है। बोली की प्रतिस्पर्धा में पिछले वर्ष से दोगुने से ज्यादा में नीलामी हुई है।
विज्ञापन
बुधवार को जिला पंचायत सभागार में खनिज तहबाजारी की नीलामी हुई। इसमंे स्थानीय ठेकेदारों के अलावा इटावा व अन्य जनपदों से भी ठेकेदार शामिल हुए। जिला पंचायत के एएमए डा.पीएस मिश्रा, वित्तीय परामर्श दाता इंद्रभान सिंह और अवर अभियंता श्रवण राय ने बोली प्रक्रिया शुरू कराई।
विज्ञापन
कई घंटे तक चली नीलामी में अंतत: दो करोड़ 67 लाख 51 हजार रुपये की सबसे ऊंची बोली बोलकर बांदा शहर को क्योटरा निवासी श्रीसिंह ने खनिज तहबाजारी ठेका हासिल कर लिया। दूसरे नंबर पर ठेकेदार अखिलेश अग्निहोत्री रहे। जिन्होंने दो करोड़ 65 लाख रुपये तक की बोली लगाई।
विज्ञापन
भरथना (इटावा) से आए सतीश कुमार यादव ने दो करोड़ 59 लाख रुपये की नीलामी लगाई। वह तीसरे नंबर पर रहे। गौरतलब है कि पिछले वर्ष तहबाजारी नीलामी का ठेका एक करोड़ 64 लाख रुपये में हुआ था।
नीलामी से जिला परिषद परिसर और बाहर सड़क पुलिस छावनी बना रहा। सुरक्षा के चलते ट्रैफिक बंद रखे जाने से छात्राओं, स्कूली बसों और राहगीरों को भारी असुविधा हुई। बोली स्थल पर सभागार में जाने के लिए परिसर में दाखिल होने से पहले पुलिस ने हरेक व्यक्ति की तलाशी ली। जिला पंचायत के सामने की मुख्य सड़क से गोली कोठी चौराहा तक यातायात बंद रखा गया।