फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   demostration

Banda News: अघोषित बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा, पुलिस ने बरसाईं लाठियां

Mon, 09 Sep 2024 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
demostration
बिसंडा (बांदा)। बिजली कटौती के खिलाफ नगर पंचायत बिसंडा के लोगों का आखिर गुस्सा फूट पड़ा। मानस चौक पर सिंहपुर मार्ग में बैठकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। तीन घंटे जाम से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सीओ के पहुंचने पर भी जब प्रदर्शनकारी नहीं हटे तो उन पर लाठियां बरसाई गईं। इसमें भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य समेत करीब 12 लोग लहूलुहान हो गए। कस्बावासियों का आरोप है कि दो माह से बिजली व्यवस्था बेपटरी है। 12 घंटे बिजली कई किस्तों में दी जा रही है। इससे लोगों की दिनचर्या व उद्योग धंधे बुरी तरह चरमरा गए हैं।
विज्ञापन


भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य कमलेश साहू, अपना दल (एस) पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष अरुण कुमार पटेल व भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंत्री विपिन सोनी की अगुवाई में सुबह साढ़े नौ बजे 200 से ज्यादा कस्बावासी सड़क पर उतरे। मानस चौक में सिंहपुर रोड पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। कहा कि बिजली की किल्लत से नगर सहित आसपास के कई गांवों के लोग बेहाल हैं। दो माह से रात-दिन बिजली काटी जा रही है। मानस चौक बिसंडा कस्बे का सबसे बड़ा मार्केट एरिया है, जहां सैकड़ों छोटी-बड़ी दुकानें हैं। दुकानों में बिजली विभाग ने स्मार्ट मीटर लगा दिए हैं। बमुश्किल 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इसमें भी सुबह ,शाम और रात को कई बार बिजली ट्रिप करती है।
विज्ञापन

वोल्टेज इतना लो होता है कि इन्वर्टर तक नहीं चार्ज हो पा रहा। शाम का वक्त ग्राहकों का होता है। मगर बिजली की समस्या के कारण दुकानों में अंधेरा होता है। जिस वजह से ग्राहक लौट रहे हैं। शनिवार को भी 12 घंटे तक बिजली गुल रही। रविवार को भी रात्रि से दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं आई। कटौती से उन्हें काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन घंटे जाम से बिगड़े हालात

करीब तीन घंटे तक जाम रहा और विरोध प्रदर्शन चलता रहा। इस बीच थानाध्यक्ष श्यामबाबू शुक्ला की अगुवाई में बिसंडा थाने की पुलिस फोर्स डरा-धमकाकर आंदोलनकारियों को हटाने का प्रयास करती रही, पर वह टस से मस नहीं हुए। जाम से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालात बिगड़ने पर बबेरू सीओ राजवीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और आंदोलनकारियों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह आला अफसरों को मौके पर पुलिस की बात पर अडिग रहे। तीन घंटे बाद जाम से हालत बिगड़ने लगे तो पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने जाम हटाने के लिया लाठियां बरसाईं, जिसमें जिला पंचायत सदस्य कमलेश साहू, अपना दल (एस) पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष अरुण कुमार पटेल व भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंत्री विपिन सोनी, आशीष सिंह, रवि गुप्ता, अजय गुप्ता सहित एक दर्जन से अधिक लोग लहूलुहान हो गए। घायलों में जिला पंचायत सदस्य सहित तीन लोगों को जिला अस्पताल ले जाना पड़ा।


वर्जन...
बिसंडा में प्रदर्शन के दौरान कोई लाठी चार्ज नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर शांत कर दिया गया है। उनसे कहा गया है कि रविवार है। सोमवार को विभाग के अधिकारियों को बुलाकर आपसे वार्ता करवाई जाएगी। -राजवीर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी, बबेरू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed