फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   demostration

Banda News: पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में बीए-बीएससी की सीटें बढ़ाने के लिए प्रदर्शन

Tue, 10 Sep 2024 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
demostration
बांदा। उत्तर प्रदेश स्टूडेंट यूनियन के बैनर तले सोमवार को सैकड़ों छात्र-छात्राएं पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्राचार्य कक्ष पर ताला भी जड़ दिया। कहा कि महाविद्यालय में बीए और बीएससी की 120 सीटें बढ़ाई जाएं। न बढ़ाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। पुलिस के समझाने पर छात्र-छात्राएं शांत हुए।
विज्ञापन

छात्र नेता शैलेंद्र कुमार वर्मा एवं बाबूराम निषाद, दीपक गुप्ता के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज में धरना दिया। कॉलेज परिसर के बाहर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मुकेश पांडेय का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। छात्राओं ने आक्रोश जताते हुए कुलपति मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य के कार्यालय पहुंचकर कार्यालय का घेराव किया। कार्य बंद करवाकर प्राचार्य कक्ष पर ताला जड़ दिया। दो दिन के अंदर सीटें बढ़ाने की मांग करते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। कहा कि महाविद्यालय का मानक सीट बढ़ोत्तरी के लिए पूरा है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र नेता लव सिन्हा ने कहा कि प्रवेश सीट अगर नहीं बढ़ाई गई तो झांसी में कुलपति कार्यालय का घेराव करेंगे। बुंदेलखंड अति पिछड़ा क्षेत्र है, जहां कम शिक्षण शुल्क लगता है। ऐसे महाविद्यालय में से पंडित जेएन एकमात्र एडेड महाविद्यालय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर बाबूराम निषाद, दीपक, योगेंद्र, रचित पंडित, जयसिंह, सिद्धांत सिंह, प्रदीप वर्मा, भूपेंद्र यादव, हरिओम सिंह, दिव्यांश, शिवम सेंगर, खुशी, रिचा, महिमा ,निकिता, सुहानी, शिवानी एवं नैंसी इत्यादि छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं। आंदोलन का समर्थन छात्र संघर्ष समिति व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed