{"_id":"606c9f448ebc3edc076e1814","slug":"delhi-rupees-dm-jhansi-mirjapur-national-higway-chekdem-banda-news-knp621951768","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्शा बैटरी का क्लेम दिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिक्शा बैटरी का क्लेम दिलाया
विज्ञापन
बांदा। जिला उपभोक्ता आयोग ने बिजली खेड़ा निवासी प्रमोद कुमार को 10,946 रुपये रिक्शा बैटरी क्लेम दिलाया। प्रमोद कुमार ने शेखर ऑटो पार्ट्स व जय एसीई प्रबंधक के खिलाफ वाद दायर किया था। इस पर जिला उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष तूफानी प्रसाद व सदस्य अनिल कुमार चतुर्वेदी ने 4 बैटरी के स्थान पर नई बैटरी देने अथवा 24000 रुपये मय 9 प्रतिशत ब्याज और 2000 रुपये मानसिक तनाव के लिए अदा करने का आदेश किया था। आदेश का अनुपालन न होने पर आयोग ने डीएम समेत अन्य को आरसी जारी की है। डीएम की ओर से तहसीलदार सदर ने 10946 रुपये वसूल कर आयोग को जमा किए। मंगलवार को इस धनराशि का चेक प्रमोद के अधिवक्ता बाबू सिंह यादव को सौंप दिया है। न्यू दिल्ली व झांसी प्रबंधक से वसूली के रिमाइंडर भेजा गया है। इसकी सुनवाई तीन जून को होगी। यह जानकारी रीडर स्वतंत्र रावत ने दी। (संवाद)
------------------
वार्ड दस से सिर्फ एक नामांकन
अतर्रा। नगर पालिका वार्ड 10 में सदस्य पद के रिक्त पद पर हो रहे उप चुनाव में सिर्फ एक पर्चा दाखिल होने से भाजपा समर्थित उम्मीदवार का निर्विरोध निर्वाचित होना लगभग तय है। नामवापसी का अंतिम दिन 7 अप्रैल को होने पर पर्चे वैध पाए जाने पर निर्वाचन अधिकारी अधिकारिक रूप से घोषणा भी कर सकते हैं।
वार्ड 10 के सदस्य मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से यह पद खाली था। डीएम आनंद कुमार सिंह के निर्देश पर वार्ड सदस्य चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। तीन लोगों ने पर्चा खरीदा था। मंगलवार को पर्चा दाखिल करने का आखिरी दिन था। भाजपा समर्थित उम्मीदवार फूलचंद्र ने पर्चा दाखिल किया। उनके साथ भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम पांडेय, राजू त्रिवेदी, वेद निराला, कल्लू यादव, विष्णु देव तिवारी, सरिता गुप्ता, राजकिशोर, राजेश गुप्ता, संतोष रैकवार, सुरेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी केन नहर प्रखंड के सहायक अभियंता सिंचाई जितेंद्र सिंह पटेल व सहायक रिटर्निंग आफिसर खंड शिक्षा अधिकारी, महुआ अंबिका प्रसाद ओझा की देखरेख में चुनाव कराया जा रहा है। चुनाव अधिकारी जितेंद्र पटेल ने बताया कि सिर्फ एक नामांकन हुआ है। बुधवार को जांच की जाएगी। पर्चा वैध पाए जाने पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
-----------------
फाइलेरिया की रोकथाम के लिए नाइट ब्लड सर्वे
बांदा। फाइलेरिया मरीजों की पहचान के लिए नाइट ब्लड सर्वे शुरू हो गया है। यह 30 अप्रैल तक चलेगा। इसमें 4000 लोगों के रक्त नमूने लिए जाएंगे। आठ टीमें गठित की गईं हैं। आशा कार्यकर्ता, संगिनी और बीसीपीएम को भी लगाया गया है।
जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार ने बताया कि जिले के छह गांवों और शहर के दो क्षेत्रों को फाइलेरिया की दृष्टि से संवेदनशील घोषित किया गया है। मलेरिया विभाग की टीम रात में गांवों में ब्लड सैंपल ले रही है। हर गांव से करीब 500 लोगों का ब्लड सैंपल लिया जा रहा है। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने कहा कि मॉस ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम से पूर्व नाइट ब्लड सर्वे कार्यक्रम संचालित किया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में बड़ोखर ब्लाक का जमालपुर गांव, कमासिन का बंथरी, तिंदवारी का पपरेंदा, जसपुरा का गड़रिया, नरैनी का कालिंजर, महुआ का गुमाई व शहरी क्षेत्र के गायत्री नगर व स्वराज कालोनी हैं। (संवाद)
-----------------
अनशनकारी को धमकी देने का विरोध
बांदा। लोकतंत्र रक्षक सेनानी नौशाद अली भारतीय ने महिला अनशनकारी को जेल भेजने की धमकी देने पर कहा कि न्याय की मांग को लेकर अनशन करना भी अब अपराध जैसा हो रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन को पत्र देकर कहा कि अगर महिला को न्याय नहीं मिला तो वह अशोक लाट के नीचे जनपद के भ्रष्टाचार की प्रदर्शनी लगाएंगे और अनशन करेंगे। बबेरू के राघव थोक की केसरिया आमरण अनशन पर बैठी हैं। (संवाद)