{"_id":"62376c74fd1b2021881583a1","slug":"death-of-migrant-laborer-due-to-current-banda-news-knp6865505113","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी मजदूर की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी मजदूर की करंट से मौत
विज्ञापन
रामविशाल (फाइल फोटो)।
- फोटो : BANDA
मटौंध। होलिका दहन की संध्या पर प्रवासी मजदूर की करंट से मौत हो गई। परिवार में होली की खुशियां मातम में बदल गईं। भाई दूज के दिन रविवार को पैतृत गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
नगर के बैवे थोक निवासी रामविशाल (52) पुत्र गया प्रसाद गुड़गांव में रहकर प्राइवेट कंपनी में चौकीदारी करता था। होलिका दहन की शाम (17 मार्च) वह ड्यूटी से लौटा था। तार में टंगी तौलिया उठाते वक्त बिजली का करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोग उसे चिकित्सालय ले गए।
डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। परिजन उसी दिन यहां से गुड़गांव रवाना हो गए। गुड़गांव पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर पैतृक गांव आए और रविवार को अंतिम संस्कार किया। मृतक अपने पीछे पत्नी व तीन पुत्र छोड़ गया है। उसके एक बीघा जमीन है।

मृतक प्रवासी मजदूर के शोकग्रस्त परिजन। संवाद- फोटो : BANDA
विज्ञापन