फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dead body of a young man found hanging on a tree by the river

नदी किनारे पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Thu, 15 Jul 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging on a tree by the river
बांदा। घर से निकले युवक का शव बृहस्पतिवार की सुबह केन नदी किनारे पेड़ पर फांसी में लटका मिला। परिजन और पुलिस आत्महत्या बता रहे हैं। शराब के नशे में परिजनों से झगड़े के बाद घर से निकल गया था। उधर, चार युवकों ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी छेदियां के पुत्र लल्लू (19) बुधवार की शाम नाराज होकर बिना बताए घर से निकल गया था। बृहस्पतिवार को सुबह केन नदी किनारे पेड़ पर रस्सी के फंदे में शव लटका मिला। ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

पिता का कहना है कि लल्लू शराब पीने का आदी था। नशे में अक्सर घरवालों से झगड़ा करता था। घटना की शाम को भी लल्लू ने ऐसा ही किया। उसे डांट दिया गया। इसी से क्षुब्ध होकर उसने जान दे दी। लल्लू चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। गिरवां थाना पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। उधर, खुरहंड (गिरवां) गांव में राजाबाबू ने बुधवार की रात घर में जहर खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबेरू में श्रीकांत, तिंदवारी में महेश और शहर के जरैली कोठी में नरेंद्र ने अपने-अपने घरों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। घटना की वजह कलह बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed