फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DCA Red team won the match by four wickets

Banda News: डीसीए रेड की टीम ने चार विकेट से जीता मैच

Thu, 12 Jun 2025 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
DCA Red team won the match by four wickets
जीत के बाद जश्न मनाते ​खिलाड़ी।  - फोटो : संवाद
बांदा। डीसीए के तत्वाधान में चल रही त्रिकोणीय सीरिज का चौथा मैच बुधवार को पुलिस लाइन ग्राउंड पर खेला गया। शुभम दुबे की 95 रन की नाबाद पारी से डीसीए रेड ने चार विकेट से मैच जीत लिया। शुभम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन ग्राउंड में डीसीए रेड और डीसीए ग्रीन के बीच मैच खेला गया। डीसीए रेड के कप्तान ज्ञान यादव ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों में डीसीए ग्रीन की टीम ने सात विकेट खोकर 183 रन बनाए। बल्लेबाज़ मानस ने सर्वाधिक 43 और मनोज मिश्रा ने 42 रन बनाए। डीसीए रेड की तरफ से गेंदबाज ऋतुराज ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

184 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए रेड टीम के शुभम दुबे ने नाबाद 95 रन बनाए। पौरुष ने 28 रन की पारी खेली। डीसीए रेड टीम ने आखिरी ओवर की एक गेंद शेष रहते छह विकेट खोकर 184 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम ग्रीन की तरफ से गेंदबाज राहुल यादव ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के दौरान डीसीए सचिव वासिफ जमा, शिवप्रताप सिंह, महेंद्र सिंह कछवाह, महेश साहिल, राजेंद्र अवस्थी, विनय श्रीवास्तव, धनंजय करवरिया, मनोज मिश्रा, मानस त्रिपाठी,अन्नू, सुप्रीत संजय मिश्रा, ओपी भी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed