फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Daughters' decorated material gathered in the Haat fair

बेटियों की सजाई सामग्री ने हाट मेले में जमाई धाक

Sun, 18 Oct 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Daughters' decorated material gathered in the Haat fair
बुंदेली हाट हस्तकला प्रदर्शनी में बालिकाओं द्वारा बनाई गई सामग्री के साथ सांसद आरके सिंह पटेल, व? - फोटो : BANDA
बांदा। महिलाओं, युवतियों और किशोर बालिकाओं द्वारा पूजन व अन्य दैनिक वस्तुओं को आकर्षक ढंग से सजा-संवारकर बुंदेली हस्तकला हाट मेला में प्रदर्शित किया। सांसद आरके सिंह पटेल और विधायक प्रकाश द्विवेदी ने मेले का उद्घाटन किया। तैयार की गई सामग्रियों को जमकर सराहा।
विज्ञापन

एक जिला-एक उत्पाद योजना के तहत एसीडी स्टूडियो में शनिवार को बुंदेली हस्तकला मेले की धूम रही। बांदा की बेटियों द्वारा तैयार किए गए दीपक, तोरण कैंडल, मूर्तियां, फ्लावर पॉट, थालियां, लक्ष्मी-गणेश प्रतिमाएं और विशेष रूप से तैयार किए गए करवा चौथ स्पेशल सेट आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

इस सेट में सुहागिनों की उनके पति के साथ फोटोग्राफ भी थे। कार्यक्रम की मेजबान स्टूडियो निर्देशक निशा गुप्ता ने बताया कि यह स्पेशल सेट बांदा के अलावा दिल्ली, मुंबई, अयोध्या, सूरत, भोपाल और कलकत्ता तक भेजे गए हैं। हाट मेले का उद्देश्य बेटियों को हुनरमंद बनाने और उन्हें आगे बढ़ाना है। वह यह काम पिछले दो दशकों से कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद और विधायक ने आयोजन और बालिकाओं के प्रयासों को सराहा और शाबासी दी। इस अवसर पर शिल्पी, अंकिता, ज्योति, मोना, अलका, सुहानी, अनुला, सोनाली, शिवांगी, किरण गुप्ता सहित पूर्व चेयरमैन राजकुमार गुप्ता, संजय निगम अकेला, नीरज निगम, पंकज बागवान, संजय काकोनिया, आरसी योगा, स्वदेश गौरव शिवहरे, रूबी जैनब, दीनदयाल सोनी आदि उपस्थित रहे। संचालन सुनील कुमार सनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed