फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Dabangg beat up laborers building the road

सड़क बना रहे मजदूरों को दबंग ने पीटा

Thu, 05 Dec 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dabangg beat up laborers building the road
अतर्रा। सीसी रोड निर्माण में लगे मजदूरों को दबंग युवक ने जमकर पीटा। असलहे लहरा कर मजदूरों को जान से मारने की धमकी दी। इसी बीच प्रधान की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल मजदूरों को मेडिकल कालेज भेजा गया। एक दूसरी घटना में पारिवारिक जमीनी विवाद में लाठी-डंडे चलने से दो जख्मी हो गए।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के लौलीटीकामऊ में सीसी रोड बन रहा है। गुरुवार को काम कर रहे मजदूरों ओमप्रकाश यादव पुत्र रामराज, नरेंद्र पुत्र गंगादीन को दबंग युवक मनोज कुमार ने लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। बीच-बचाव में आए ओमप्रकाश को भी पीटा। तमंचा लहराते हुए दहशत पैदा कर दी।
विज्ञापन

घायल मजदूर जान बचाकर भागे और ग्राम प्रधान को सूचना दी। प्रधान की सूचना पर आई पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर धारा 323 व 504 की रिपोर्ट दर्ज की। थानाध्यक्ष टीएस पटेल ने बताया कि घायलों का इलाज कराया गया है। दूसरी घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के डभनी गांव में राजबहादुर यादव पुत्र गजराज और भाई नंदकिशोर तथा चचेरा भाई बृजेश पुत्र राजाराम के बीच जमीन को लेकर हुए विवाद में लाठी चल गईं। हमले में राजबहादुर (65) और उसकी पुत्री मीरा घायल हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का सीएचसी में मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति सहित सास, ससुर पर दर्ज कराई रिपोर्ट
अतर्रा। बिसंडा थाना क्षेत्र के अलिहा गांव की वंदना पुत्री गंगादीन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी शादी एक वर्ष पूर्व मूसानगर (ओरन) निवासी रमेश प्रसाद पुत्र शंभू के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था।

ससुर, सास, देवर, ननद पर भी प्रताडना का आरोप लगाया। पुलिस ने पति सहित ससुर शंभू प्रसाद, सास राजरानी, देवर लालाराम, ननद ममता और रामलली के खिलाफ 498ए, 504, 506, 494, 313 और दहेज अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज की है। इंसपेक्टर रामेंद्र तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed