फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   cultural

जैन मुनि के सम्मान में जारी हुआ विशेष लिफाफा

Tue, 23 Nov 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
cultural
बांदा। जैन मुनि 108 विद्या सागर महाराज के 50वें पदारोहण दिवस पर डाक विभाग ने विशेष आवरण (लिफापा) एवं विरूपण सील का मंगलवार को प्रधान डाक घर में आयोजित समारोह में अनावरण किया गया। पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता एससी जैन और सहायक निदेशक बचत आरके जैन ने विशेष डाक लिफाफे का अनावरण किया। पदारोहण दिवस देश में 400 स्थानों पर मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता एससी जैन ने कहा कि जैन मुनि विद्या सागर महाराज का जन्म 10 अक्तूबर 1946 को कर्नाटक के बिलग्राम में हुआ था। चार वर्ष की कठोर तपस्या तथा ज्ञान आराधना से गुरुदेव की परीक्षा उर्त्तीण की। अजमेर में आचार्य पद पर सुशोभित हुए। लगभग 50 हजार किमी की पद यात्रा में धर्म पताका फहराते हुए समाज के सामने जैन दर्शन उपस्थित किया। अनेक हिंदी ग्रंथों की रचना की। गोवंश की दुर्दशा देखकर समाज को प्रेरणा दी। इसके चलते देश में 75 गोशालाएं खोलीं गईं। इनमें एक लाख से ज्यादा गोवंश संरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि 50वां आचार्य पदारोहण दिवस देश में 400 स्थानों पर मनाया जा रहा है। यह महोत्सव अगले वर्ष 22 नवंबर तक पूरे देश में चलेगा। पूरे वर्ष स्पेशल कवर और कांसलेशन सील जारी होते रहेंगे।
विज्ञापन

समारोह में डाक अधीक्षक एलके शर्मा, ओएस महेंद्र कुमार, सहायक अधीक्षक संदीप चौरसिया (हमीरपुर), डाक पाल आरके विश्वकर्मा, दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष सुरेशचंद्र जैन के अलावा सनत कुमार जैन, प्रमोद कुमार जैन, प्रकाशचंद्र जैन, विनोद जैन, कमलेश दीक्षित व मनोज जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed