फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth shot , seriously

युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

Thu, 03 Sep 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 03 Sep 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Youth shot , seriously

शराब पीने के लिए रुपये न देने पर युवक को तमंचे से

विज्ञापन
गोली मार दी। साथ ही परिजनों को भी मारा-पीटा। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रक्षाबंधन के बाद गुरुवार को चित्रकूट के दरसेड़ा गांव का रामसेवक तिवारी (28) पुत्र राजेंद्र तिवारी अपनी बहन को उसकी ससुराल बड़ोखर बुजुर्ग (गिरवां थाना) छोड़ने आया था। यहां बहनोई संतोष के खानदानियों से विवाद हो गया। इसी बीच रिश्ते में भांजे जीतू पुत्र सुनील ने तमंचे से रामसेवक को गोली मार दी।

गोली उसके बाएं कंधे में लगी। संतोष की पत्नी उमा को भी लाठियों से पीटा। गिरवां थाना पुलिस ने घायल रामसेवक को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रामसेवक ने बताया कि जीतू ने उससे शराब के लिए डेढ़ हजार रुपये मांगे थे। उसने इनकार किया तो गोली मार दी।

उधर, पुलिस दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद बता रही है। रामसेवक के बहनोई के छोटे भाई ने सुनील और उसके दो पुत्र दुर्गा और जीतू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed