फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Truck-Bolero clashed, 14 injured

ट्रक-बोलेरो भिड़ी, 14 घायल

Wed, 18 May 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 18 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Truck-Bolero clashed, 14 injured
एक्‍सीडेंट - फोटो : ANI
अतर्रा। बालू भरे ट्रक और बोलेरो की टक्कर में इलाहाबाद जा रहे एक ही परिवार के 14 लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दो महिलाओं की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल से कानपुर भेजा गया है।
विज्ञापन


टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) जिले के रौतेरा गांव के कुछ लोग अस्थि विसर्जन करने मंगलवार की रात बोलेरो से इलाहाबाद संगम जा रहे थे। पुरानी तहसील के पास बालू भरे ट्रक से बोलेरो टकरा गई। इससे बोलेरो सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। उधर, दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


घायलों में रौतेरा निवासी रामनाथ (50) पुत्र पूनू और उसकी मां पुनिया (70) व भाई आनंद (15), नीलू (20) पुत्र कैलाश और रूबी (17) व छोटी बहन कुसुमा (15) पुत्री पप्पू, धुक्कड़ (40) पत्नी हलके और पृथ्वीपुर गांव निवासी सरोज (26) पत्नी राधेलाल, विवेक (9) विक्की (5) पुत्रगण देवकी व बजरंग गढ़ निवासी नत्थू (70) पुत्र दम्मू, पुत्ती (55) पत्नी नत्थूराम, गुड्डी (40) पत्नी रमेश निवासी चंदेरा, मुन्नी (40) पत्नी पूरन निवासी दिरगवां शामिल हैं। गंभीर हालत में गुड्डी व मुन्नी को कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में बची, ट्रेन से कटी
बांदा। सड़क दुर्घटना में घायल पुत्ती पत्नी नत्थू सड़क हादसे में तो बच गई लेकिन मौत ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। जिला अस्पताल से डिस्चार्ज होकर वापस टीकमगढ़ जाने के लिए ट्रेन पकड़ने स्टेशन आई पुत्ती की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। प्लेटफार्म नंबर-एक से दो पर जाने के लिए वह ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से निकल रही थी। तभी मालगाड़ी चल पड़ी और उसकी मौत हो गई। जीआरपी थानाध्यक्ष हरिविलास ने बताया कि पंचनामा के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed