{"_id":"5ae6172f4f1c1b63098b7217","slug":"the-husband-s-throats-by-binding-the-hands-and-feet-of-the-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के हाथ-पैर बांधकर पति का गला घोंटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी के हाथ-पैर बांधकर पति का गला घोंटा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी के साथ खेत से भूसा लेने गए युवा किसान की गला घोटकर हत्या कर दी गई। पत्नी को बुरी तरह पीटने के बाद हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंसकर घटनास्थल से दूर फेंक दिया। जेवर भी छीन ले गए। मृतक की पत्नी ने तीन लोगों की पहचान की है। पुलिस ने भी हत्या की पुष्टि की है।
विज्ञापन
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव की है। यहां का सिद्दीक अहमद (32) पुत्र मुन्ना अहमद शनिवार की शाम पत्नी शमसुन निशा (25) के साथ ट्रैक्टर से भूसा लेने अपने खेत गया था। देर शाम आंधी-तूफान व बूंदाबांदी होने पर दोनों ट्रैक्टर ट्राली के नीचे छिप गए। आंधी थमने के बाद दोनों ट्रैक्टर ट्राली में भूसा भरने लगे। पत्नी शमसुन निशा के मुताबिक, गांव के सात लोगों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इनमें दो आरोपी आपस में भाई हैं। तीन लोगों ने उसका मुंह व हाथ-पैर बांधकर सिद्दीक की रस्सी से गलाघोंट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
इस बीच वह बेहोश हो गई। अभियुक्त भाग निकले। मृतक के भाई जुम्मन ने आरोप लगाया कि शमशुन के गले से अभियुक्त सोने का मंगलसूत्र व चांदी की पायल भी उतार ले गए। करीब एक घंटे बाद होश आने पर शमशुन भागकर गांव सहदेव का पुरवा पहुंची और लोगों को जानकारी दी। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह, कोतवाल प्रभारी श्रीनिवास यादव समेत थाने का फोर्स पहुंच गया। मौका मुआयना के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
रविवार को पोस्टमार्टम हाउस में जुम्मन ने बताया कि मृतक की पत्नी ने हमलावरों में दो भाई समेत तीन पड़ोसियों की पहचान की है। बताया कि तीन माह पूर्व इन्हीं पड़ोसियों से नाली के पानी को लेकर विवाद हुआ था। चार दिन पूर्व भी उसे खेत में मारने का प्रयास किया था लेकिन अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी से वह वापस लौट गए थे। आरोप लगाया कि इसी रंजिश में मौका पाकर यह घटना अंजाम दी। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास यादव ने बताया कि प्रथमदृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।