{"_id":"580fa3fb4f1c1b057fbc268b","slug":"the-body-of-the-murdered-young-man-thrown-riverbank","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर युवक का शव नदी किनारे फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या कर युवक का शव नदी किनारे फेंका
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
कत्ल
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार सुबह पैलानी पुल के नीचे युवक का शव देख सनसनी फैल गई। उसके जिस्म पर चोट और गले में फंदे के निशान से साफ जाहिर हो रहा था कि युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। युवक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस भी प्रथमदृष्ट्या हत्या मानकर तफ्तीश कर रही है।
गांव के लोग सुबह शौच आदि के लिए निकले तो नदी किनारे पुल के नीचे एक युवक का लहूलुहान शव पड़ा देखा। थोड़ी देर में ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। युवक के जिस्म पर कत्थई पैंट, नीली बनियान व नीला अंडरवियर था। गर्दन में फंदा कसने के निशान और मुंह व होंठ में चोट थी। बनियान फट चुकी थी।
साफ जाहिर हो रहा था कि मारपीट और गले में फंदा कसा गया है। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर आई और जांच पड़ताल की। लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी।पुलिस ने शव कपोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी हरिश्चंद्र शर्मा ने बताया कि शिनाख्त के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी घटना के खुलासे में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व इसी स्थान पर पैलानी पुल तले नदी किनारे एक महिला का भी शव पाया गया था। उसकी भी शिनाख्त नहीं हुई थी।