फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Some sticks and sticks are somewhere in the ax

कहीं लाठी-डंडे तो कहीं कुल्हाड़ी चलीं

Wed, 15 Mar 2017 09:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 15 Mar 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
Some sticks and sticks are somewhere in the ax
मारपीट - फोटो : डेमो पिक

होली की हुड़दंग में दूसरे दिन मंगलवार को भी रंगों के साथ खून बहा। कहीं लाठी-डंडे चले तो किसी ने कुल्हाड़ी व फरसा से लहूलुहान कर दिया। अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलाओं समेत एक दर्जन से ज्यादा होलियारे जख्मी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के पल्हरी गांव में मंगलवार शाम महिलाएं ढोलक की थाप पर फाग गा रही थीं। तभी पड़ोसी युवक शराब के नशे में धुत पहुंचा और महिलाओं से अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कुछ लोगों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत किया।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी व फरसे चल गए। एक पक्ष से भाई राकेश (30) और उसकी पत्नी शिव कुमारी (25), भाई रमेश (43) व बऊवा (45) तथा सोनी (22) पत्नी बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष से गरीबा (35) व बल्लन (25) पुत्र सुग्रीव भी जख्मी हुए। दोनों पक्षों से रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य घटना में अतर्रा थाना क्षेत्र के कुक्कीबाज का पुरवा निवासी दत्तू (20) पुत्र मुन्ना को मंगलवार शाम शराब के नशे में धुत गांव के चार दबंगों ने लाठियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। बचाने आई मां मैना देवी (50) व मामी फूलकली (55) पत्नी सुखलाल की भी दबंगों ने धुनाई कर दी।

उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव निवासी बब्लू (20) पुत्र सूरज मोहन की चार दबंगों ने लाठियों से पिटाई कर दी। बीच-बचाव में भाई इंद्रजीत (35) भी लहूलुहान हो गया। एक अन्य घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के पाल नगर (झील का पुरवा) में मंगलवार को शाम डीजे बजाने के विवाद में दबंगों ने ज्ञान प्रकाश (17) पुत्र देवीदीन को मारपीट कर जख्मी कर दिया।


दूसरी घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के नोनिया मोहाल (कटरा) निवासी ज्वाला (20) पुत्र गिरधारी उर्फ बंटा बुधवार को सुबह जिला अस्पताल में भर्ती अपने पिता का इलाज कराकर घर लौट रहा था। रास्ते में मोहल्ले के दो दबंगों ने उसे घेर लिया और लोहे की राड मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed