फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   SI seven others injured in road accidents

सड़क हादसों में एसआई समेत सात घायल

Sun, 08 May 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 08 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
SI seven others injured in road accidents
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

बांदा। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सब इंस्पेक्टर समेत सात घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत में एक घायल कानपुर रेफर कर दिया गया। बिसंडा थाना क्षेत्र के गड़ांव गांव निवासी चुन्नू (26) पुत्र हरिश्चंद्र अपने साले बाबू (38) निवासी मऊ गिरवां और छोटेलाल (42) निवासी गड़ांव के साथ शुक्रवार की रात बाइक पर मऊ गिरवां से गांव जा रहे थे।

विज्ञापन


पनगरा गांव के पास बोलेरो की टक्कर से तीनों घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां छोटेलाल की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के हस्तम गांव निवासी संतोष (25) पुत्र राजकुमार शुक्रवार को देर शाम खत्री पहाड़ (गिरवां) से वापस लौटते समय बाइक से गिर कर घायल हो गया।
विज्ञापन


उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के जरोहरा गांव निवासी सुलखान (35) पुत्र छेदीलाल टेंपो पर ओरन से गांव आ रहा था। रास्ते में टेंपो पलट जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य घटना में सिविल लाइन पुलिस चौकी में तैनात सब इंस्पेक्टर शिव सिंह भदौरिया (55) शनिवार को सुबह पुलिस क्लब से बाइक पर चौकी आते समय रेलवे ओवर ब्रिज पर एक अन्य बाइक की टक्कर से घायल हो गए। दूसरा बाइक सवार भाग निकला। उधर, बदौसा कसबा निवासी रामकिशोर (65) पुत्र रामस्वरूप शुक्रवार की रात दुकान से घर जाते समय बोलेरो की टक्कर से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed