फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sabada village turned into police camp

पुलिस छावनी में तब्दील रहा सबादा गांव

Wed, 25 Oct 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा Updated Wed, 25 Oct 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Sabada village turned into police camp
सबादा गांव में बुधवार को तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के सबादा गांव बुधवार को पुलिस छावनी में तब्दील रहा। उधर, यह चर्चा गरमाई रही कि क्षेत्रीय भाजपा विधायक ने विवादित बयान देकर लोगों को इस गांव में शक्ति प्रदर्शन के लिए बुलाया है। उधर, सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर निषाद ने विधायक पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया।सबादा मुस्लिम बाहुल्य गांव है। यहां बुधवार को हिंदू जागरण मंच की बैठक थी। इसे लेकर यह खबर फैलाई गई कि इसमें तनाव या विवाद हो सकता है। क्षेत्रीय भाजपा विधायक बृजेश कुमार प्रजापति का नाम भी जोड़ा गया। इसके मद्देनजर सुबह से ही पैलानी, मटौंध, गिरवां, मरका, देहात कोतवाली, चिल्ला, जसपुरा आदि थानों के दरोगा समेत भारी संख्या में फोर्स गांव के प्रवेश स्थल और अन्य स्थानों पर तैनात कर दिया गया। फोर्स की कमान चार क्षेत्राधिकारी संभाले थे। इनमें सीओ सिटी, सीओ सदर, सीओ अतर्रा और बबेरू शामिल थे। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को विधायक बृजेश कुमार ने पैलानी तहसील में कह दिया था कि बुधवार को वह सबादा गांव में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। इसी के मद्देनजर एहतियाती तौर पर फोर्स लगाया गया। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उधर, सबादा गांव में कुर्सियां लगाकर विधायक का इंतजार किया जाता रहा।

विज्ञापन


उधर, सपा की जिला कार्यालय में हुई बैठक में राष्ट्रीय महासचिव और सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने कहा कि सबादा में संजय निषाद और राजू साहू के बीच चल रहे प्रकरण को स्थानीय भाजपा विधायक सांप्रदायिक रूप दे रहे हैं। छोटू निषाद और उसके भाई पर फर्जी मुकदमा लिखा गया है। यूपी-100 घटनास्थल पहुंची ही नहीं। जबकि उसके साथ तोड़फोड़ बताई जा रही है। इस बारे में डीआईजी से मिला जा चुका है। जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने कहा कि निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा अपना असली रूप दिखा रही है। पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में सांप्रदायिकता फैल रही है। बैठक का संचालन महासचिव प्रदीप यादव ने किया। मनोज वर्मा, मदन गोपाल कश्यप, नंदकिशोर यादव, अमीर खां, ओमनारायण त्रिपाठी, अनुपम लौहवंशी, निर्भय सिंह मोंटी, उमेश यादव, रामनरेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



हिंदू जागरण मंच की बैठक में उठा मुद्दा
बांदा। हिंदू जागरण मंच जिलाध्यक्ष डा.दिनेश कुमार साहू के आवास में हुई बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि जसपुरा गांव में राजू साहू पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला और लूटपाट की है। इसकी रिपोर्ट दर्ज है। उन्होंने कहा कि सबादा गांव के आसपास भय का वातावरण है। मंच में आक्रोश है। अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। बैठक में दिलीप कुमार, देवेंद्र कुमार, अवधेश सोनी, रामसहाय साहू, श्रीनिवास गुप्ता, महाप्रसाद यादव, राजेश पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विधायक बोले-आरोप लगाने वाले खुद बताएं
बांदा। सबादा प्रकरण में स्थानीय भाजपा विधायक बृजेश कुमार प्रजापति ने कहा है कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला उन्होंने कोई काम नहीं किया। उन पर यह आरोप लगाने वाले खुद बताएं। विधायक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राजू साहू के साथ मारपीट की गई। पुलिस के सामने भी पीटा। रिपोर्ट दर्ज है। इसी मामले को लेकर उन्होंने राजू को न्याय दिलाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed