{"_id":"57f2a1194f1c1b8a3226fc4a","slug":"post-charge-woman-accused-of-indecency","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी प्रभारी पर महिला से अभद्रता का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी प्रभारी पर महिला से अभद्रता का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
डीआईजी को ज्ञापन देते विधायक विवेक कुमार सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सदर विधायक विवेक कुमार सिंह व समाजसेवी रविंद्रनाथ के नेतृत्व में दीपा सिंह यादव (खुटला) ने सोमवार को डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी को ज्ञापन दिया। बताया कि मोहल्ले में मूर्ति स्थापना को लेकर आपसी विवाद हो गया। कालवनगंज चौकी प्रभारी केके यादव ने उससे अभद्रता की। गाली के शब्दों का इस्तेमाल किया। आरोप लगाया कि झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देकर हाथ पकड़ने की कोशिश की। विधायक श्री सिंह डीआईजी से कार्रवाई को कहा।
विज्ञापन
डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक को तत्काल जांच और आरोपी उप निरीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से भी मिलकर यही शिकायती पत्र सौंपा। उसके साथ जिला पंचायत सदस्य मीना भारतीय, सुमन देवी गुप्त, फूलप्यारी, शांति, रामकुमारी, कल्ली, श्यामबाई, सियादुलारी, प्रशांत समुद्रे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
उधर, बांदा केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति प्रमुख संरक्षक राजकुमार शिवहरे ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर खुटला में दरोगा द्वारा की गई अभद्रता की निंदा की। आरोपी दरोगा के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर व्यापारी नेता संतोष गुप्त, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, प्रभाकर सिंह चंदेल, सत्तीदीन शिवहरे आदि मौजूद रहे। उधर, एसपी आरपी पांडेय ने बताया कि सीओ सिटी को जांच के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन