{"_id":"5803b9b44f1c1b691a28f335","slug":"neonatal-death-charged-with-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात की मौत पर हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवजात की मौत पर हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Sun, 16 Oct 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
नवजात की मौत
दो पक्षों के बीच चलीं लाठियाें व मारपीट में चोट लगने पर गर्भवती युवती के समय से पूर्व हुए प्रसव में नवजात बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने गैरइरादतन हत्या की तहरीर दी है। उधर, पुलिस मामले में लीपापोती में जुटी है। मरका थाना क्षेत्र के अरवारी गांव में जमीनी विवाद को लेकर 12 अक्तूबर
को दो पक्षों के बीच मारपीट व लाठियां चली थीं। इसमें एक पक्ष से संतोष यादव समेत चार लोग घायल हुए थे। दूसरे पक्ष के धरमपाल और उसकी पत्नी गायत्री (30) समेत भाई देवा (25) व चचेरे भाई चुनकाई (32) भी जख्मी हुए थे। धरमपाल का कहना है कि हमलावरों ने गायत्री के पेट मेें लात और
लाठी मार दी। इससे उसको अंदरूनी चोटें आईं और लगातार रक्तस्राव होने पर उसे सीएचसी बबेरू ले जाया गया। वहां से दूसरे दिन जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां समय से तीन माह पूर्व ही प्रसव हो गया। 14 अक्तूबर को जिला महिला चिकित्सालय से नवजात बच्ची को कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर थाने गए और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने रविवार को नवजात बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया। उधर, मरका थानाध्यक्ष रामऔतार का कहना है कि बच्ची स्वस्थ्य पैदा हुई थी। परिजनों द्वारा चोट की आशंका से मौत की तहरीर पर पोस्टमार्टम
कराया गया है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई होगी। 12 अक्तूबर को मारपीट की घटना में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया गया था।