फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Military father killed the mother to stop beating

मां को पीटने से रोकने पर फौजी पिता को मार डाला

Mon, 26 Oct 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 26 Oct 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन

अतर्रा। सौतेली मां की पिटाई करने से रोकने पर आपा खो

विज्ञापन
बैठे बेटे ने रिटायर फौजी पिता को पीटकर नाले में डुबो दिया। उसकी वहीं मौत हो गई। हत्यारे बेटे को पड़ोसियों ने रंगे हाथ दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना सोमवार को देर शाम करीब आठ बजे की है। यहां लखन कालोनी (ब्रह्मनगर) में सुमित कुमार (25) नशे की हालत में अपनी सौतेली मां पुष्पा को बुरी तरह पीट रहा था। इस बीच पिता बृजकिशोर खरे (55) ने उसे रोका तो वह पिता पर भी टूट पड़ा। बताते हैं कि पिता भी नशे में था।

सुमित ने पीटते हुए पिता को नजदीक स्थित नगर पालिका के गहरे नाले में ले जाकर डुबो दिया। इस बीच पड़ोसी आ गए और ब्रजकिशोर को पानी से बाहर निकाला। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। पड़ोसियों ने सुमित को वहीं दबोच लिया और कुछ ही देर बाद मौके पर आई पुलिस को सौंप दिया।

पड़ोसियों ने बताया कि लगभग 15 वर्ष पहले बृजकिशोर की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। बृजकिशोर ने पुष्पा से दूसरी शादी कर ली। दूसरी पत्नी से भी दो बच्चे हैं। इनमें एक 13 वर्ष का पुत्र और दूसरी 10 वर्ष की पुत्री है। सुमित पहली पत्नी से इकलौती संतान है।

मृतक सेना का सेवानिवृत्त जवान है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे के हाथों बाप की हत्या की खबर नगर में तेजी से फैल गई। बड़ी संख्या में घटना स्थल पर लोगों का देर रात तक जमघट रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed