Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two policemen deployed to protect family after murder

Faridabad News: हत्या के बाद परिवार की सुरक्षा में तैनात किए दो पुलिसकर्मी

Wed, 11 Nov 2026 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two policemen deployed to protect family after murder
हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज वायरल, परिवार ने शुरू की जस्टिस फॉर परमजीत मुहिम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-21सी में सिंगापुर की कंपनी के सीओओ परमजीत धनखड़ की हत्या के बाद उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। परिवार की सुरक्षा के लिए अपराध शाखा के दो पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। ये दोनों पुलिसकर्मी 24 घंटे घर पर मौजूद रहेंगे। वहीं हत्याकांड से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें आरोपी परमजीत पर गोलियां चलाता दिखाई दे रहा है। वायरल सीसीटीवी की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। दूसरी ओर परमजीत के परिजनों और दोस्तों ने सोशल मीडिया पर जस्टिस फॉर परमजीत मुहिम शुरू की है। इसके माध्यम से वे हत्याकांड में न्याय दिलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
हत्या के बाद से परमजीत की पत्नी दीक्षा और पूरा परिवार दहशत में है। दीक्षा के अनुसार, आरोपी मोहन शर्मा ने बातचीत के बहाने उनके पति को नीचे बुलाया था। परमजीत को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि नीचे जाते ही हमला किया जाएगा। उन्होंने पति को नीचे जाने से रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन वह बातचीत करने के लिए नीचे चले गए। उनका बेटा शौर्य भी उनके पीछे नीचे पहुंच गया। परिवार के मुताबिक, घटना के बाद से शौर्य गहरे सदमे में है और उसके मन से वारदात का खौफ नहीं निकल पा रहा है।
विज्ञापन


मां के सामने भी चलाता रहा गोलियां, परिवार को दी थी धमकी : वायरल सीसीटीवी फुटेज में आरोपी ने परमजीत की मां के सामने भी उन पर गोलियां चलाईं। उसने पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी। वायरल वीडियो में आरोपी एक मैग्जीन में गोलियां खत्म होने के बाद उसने दूसरी मैगजीन लोड की और दोबारा फायरिंग की। रिकॉर्डिंग में आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी देता भी सुनाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार और खून से सनी टी-शर्ट बरामद
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार और खून से सनी टी-शर्ट बरामद कर ली है। सूरजकुंड थाना प्रभारी प्रहलाद ने बताया कि परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घर पर 24 घंटे के लिए दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। बता दें कि छह नवंबर को रात को कुत्ते को शौच करवाने और कार पार्किंग के विवाद में सिंगापुर की सॉफ्टवेयर कंपनी के सीओओ परमजीत की उनके पड़ोसी मोहन शर्मा ने नौ गोलियां मारकर उनके घर में हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed