Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   1,172 Chhath ghats to undergo Google mapping; police will also measure the depth of rivers and ponds.

Ballia News: 1172 छठ घाटों की होगी गूगल मैपिंग, नदी-तालाबों की गहराई भी नापेगी पुलिस

Wed, 11 Nov 2026 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
1,172 Chhath ghats to undergo Google mapping; police will also measure the depth of rivers and ponds.
ग्राम पंचायत सिसोटार भागडा पोखरे की छठ घाट पर सफाई कार्य करते हुए पंचायत कर्मचारी।संवाद
बलिया। छठ पूजा के दौरान नदी और तालाबों में डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के 1172 छठ घाटों और पोखरों की गूगल मैपिंग कराई जाएगी। इनमें करीब 1100 पोखरों पर छठ पूजा होती है। सभी थाना प्रभारी बीट के जवानों के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्रों के नदी, तालाब और पोखरों की भौतिक स्थिति का ब्योरा जुटा रहे हैं। इसमें पानी की गहराई, घाट तक पहुंचने का रास्ता, रास्तों की स्थिति और संभावित भीड़ जैसी जानकारियां शामिल होंगी।
विज्ञापन


पिछले वर्षों में छठ घाटों पर पूजा और तैयारियों के दौरान डूबने से हुई मौतों को देखते हुए इस बार पहले से सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। पुलिस विभाग जुटाए गए आंकड़ों के आधार पर जिलाधिकारी के साथ बैठक करेगा। इसमें संबंधित विकासखंड अधिकारियों के माध्यम से घाटों तक जाने वाले रास्तों की मरम्मत, बैरिकेडिंग और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि पूर्व में हुई घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सभी थाना प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्रों के छठ घाटों, नदियों और तालाबों की विस्तृत जानकारी मांगी गई है। इसका ब्योरा जिलाधिकारी के साथ साझा कर सुरक्षा और सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नदी घाटों पर एसडीआरएफ की ड्यूटी लगाई जाएगी। कम भीड़ वाले घाटों पर एक पुलिसकर्मी और अधिक भीड़ वाले घाटों पर दो से तीन जवान तैनात रहेंगे। सभी जवानों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि पूजा के दौरान लगातार निगरानी बनी रहे। पुलिस की प्राथमिकता भीड़ नियंत्रण के साथ गहरे पानी वाले स्थानों को चिह्नित कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
छठ पर्व के दौरान वर्ष 2025 में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में डूबने से तीन युवकों की मौत हुई थी। 27 अक्टूबर को नगरा कस्बे के पोखरे में छठ पूजा के दौरान पैर फिसलने से 28 वर्षीय महेश पटेल डूब गए थे। इसी दिन बांसडीह थाना क्षेत्र के अगउर गांव में जलाशय में स्नान करते समय 50 वर्षीय ढेला मिश्र की डूबने से मौत हो गई थी।


वहीं, मनियर थाना क्षेत्र के मल्लौवा गांव में छठ घाट पर बेदी बनाते समय पानी लेने गए 20 वर्षीय अनुज पासवान पोखरे में डूब गए थे। इन घटनाओं के बाद इस बार प्रशासन घाटों की गहराई और सुरक्षा व्यवस्था का पहले से ब्योरा जुटा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed