Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   An electronic stove was found in the parcel instead of a TV; the company refused to provide a refund.

Bulandshahar News: टीवी की जगह पार्सल में निकला इलेक्ट्रॉनिक चूल्हा, कंपनी ने रिफंड से किया इन्कार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 32 इंच का स्मार्ट टीवी ऑर्डर किया था, लेकिन डिलीवरी होने पर पार्सल में टीवी के बजाय इलेक्ट्रॉनिक चूल्हा निकला। पीड़ित का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद कंपनी ने रिफंड देने से इन्कार कर दिया। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस चौकी में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के भट्टी वाली गली नई बस्ती निवासी सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने तीन नवंबर 2026 को ऑनलाइन शॉपिंग एप से 32 इंच का यूनिक्रॉन स्मार्ट एलईडी टीवी ऑर्डर किया था। पांच नवंबर को उनके घर पार्सल की डिलीवरी हुई। पैकेट खोलकर देखा तो उसमें टीवी की जगह इलेक्ट्रॉनिक चूल्हा रखा हुआ था।
विज्ञापन

उनके अनुसार गलत सामान मिलने पर पोर्टल पर रिटर्न और रिफंड के लिए शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कंपनी ने उनकी रिफंड रिक्वेस्ट अस्वीकार कर दी। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने और उनकी धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed