{"_id":"6af4ab28800ff341c206d08f","slug":"body-of-mahesh-who-drowned-in-a-pond-remains-unfound-even-after-27-hours-ndrf-conducted-a-seven-hour-search-operation-ballia-news-c-190-1-bal1001-176980-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 27 घंटे बाद भी नहीं मिला पोखरे में डूबे महेश का शव, एनडीआरएफ ने सात घंटे चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 27 घंटे बाद भी नहीं मिला पोखरे में डूबे महेश का शव, एनडीआरएफ ने सात घंटे चलाया अभियान
विज्ञापन
पंदह क्षेत्र के खेजुरी बाजार स्थित नाथ बाबा पोखरे में डूबे युवक की तलाश करती एनडीआरएफ टीम के सद
पंदह। खेजुरी थाना क्षेत्र के खेजुरी बाजार स्थित नाथ बाबा पोखरे में डूबे 40 वर्षीय महेश राजभर का शव 27 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी बरामद नहीं हो सका। शव की तलाश में एनडीआरएफ की टीम ने मंगलवार देर शाम से बुधवार शाम तक अभियान चलाया।
करीब सात घंटे तक चले सघन तलाशी अभियान के दौरान पोखरे में जाल डालकर भी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। युवक का शव नहीं मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, अलगू राजभर का पुत्र महेश राजभर मंगलवार को छठ पर्व के मद्देनजर नाथ बाबा पोखरे की सफाई करने के लिए पानी में उतरा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने की आशंका जताई जा रही है। मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे हुई घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने स्थानीय तैराकों व गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन
इसके बाद एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई। मंगलवार देर शाम पहुंची टीम ने करीब पांच घंटे तक पोखरे में तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। बुधवार सुबह टीम ने फिर मोर्चा संभाला और पोखरे में अलग-अलग तरीकों से तलाश शुरू की। पानी में जाल डालकर भी शव खोजने का प्रयास किया गया। टीम के सदस्य पोखरे के कोने-कोने में घंटों तलाश करते रहे, लेकिन बुधवार शाम छह बजे तक महेश का कोई सुराग नहीं मिला।एसएचओ सुशील कुमार दुबे ने बताया कि युवक के शव की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। एनडीआरएफ की टीम अभियान में जुटी है, लेकिन अभी तक शव बरामद नहीं हो सका है। संवाद