फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   MBA student 's body was brought from Greater Noida

ग्रेटर नोएडा से लाया गया एमबीए छात्र का शव

Sun, 14 Feb 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 14 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
MBA student 's body was brought from Greater Noida

बांदा। ग्रेटर नोएडा में एमबीए और जॉब कर रहे यहां के

विज्ञापन
छावनी निवासी फैजान (28) पुत्र इम्तियाज खां का रविवार को सुबह यहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। बड़ी तादाद में लोग जनाजा में शामिल हुए।

फैजान पिछले करीब पांच वर्षों से नोएडा में रह रहा था। उसने वहां एमबीए किया और इसके बाद जॉब कर लिया। यहां बांदा के सेंट मैरीज स्कूल का यह मेधावी छात्र रहा।

शुक्रवार की देर रात बाइक से घर जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। देर तक पड़ा तड़पता रहा। काफी देर बाद कुछ लोगोें ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद मृतक के रिश्तेदार इसरार शव लेकर रविवार को सुबह करीब 6 बजे बांदा आए। इस बीच पूरे शहर में खबर फैल जाने से बड़ी तादाद में लोग फैजान के घर पहुंच गए। सुबह 8 बजे छावनी स्थित आवास से जनाजा उठा।

नवाबी जामा मस्जिद में कारी हबीब अहमद (हथौरा) ने नमाज अदा कराई। इसके बाद प्रागी तालाब स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया। जामा मस्जिद मुतवल्ली शेख सादी जमां समेत शहर काजी मौलाना कमरुद्दीन, हाजी महफूज अली, हाजी शब्बीर अली बबलू इत्यादि शामिल रहे। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed