फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Husband murdered murderers husband killed

प्रेमी संग भाड़े के हत्यारों से कराई थी पति की हत्या

Sat, 10 Mar 2018 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sat, 10 Mar 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
Husband murdered murderers husband killed
हत्याभियुक्त और उनके बारे में जानकारी देते अपर एसपी। - फोटो : अमर उजाला

होली की पूर्व संध्या पर गोली मारकर हुई युवक की हत्या की गुनहगार उसकी एएनएम पत्नी ही निकली। पुलिस ने 10 दिन बाद हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद कर लिया है। आरोपी पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति की मारपीट से तंग आकर उसने प्रेमी संग मिलकर भाड़े के हत्यारों से हत्या कराई है।

विज्ञापन


28 फरवरी की रात कमासिन थाना क्षेत्र में जमरेही गांव मोड़ के पास मरका थाना क्षेत्र के औदहा गांव निवासी सुशील यादव उर्फ बबलू (37) को बाइक पर जाते समय गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। मृतक की पत्नी और स्वास्थ्य विभाग में एएनएम प्रभावती यादव ने अज्ञात हत्यारों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार की शाम एएसपी लाल भरत कुमार पाल ने पुलिस लाइन में मीडिया को बताया कि इस मामले में पुलिस की तफ्तीश में हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। हत्या में पत्नी का हाथ है। उसने अपने प्रेमी राजू उर्फ विक्रम यादव के साथ मिलकर भाड़े के हत्यारे विक्रम सिंह उर्फ दिगंबर सिंह से पति की हत्या करा दी।
विज्ञापन


एएसपी के मुताबिक, सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार कमासिन थाना क्षेत्र के लोहरा गांव निवासी विक्रम उर्फ दिगंबर सिंह पुत्र राजकरन सिंह ने घटना स्वीकार कर ली है। साजिश में शामिल पत्नी प्रभावती यादव समेत सांड़ासानी गांव निवासी राजू उर्फ विक्रम यादव पुत्र शिवपूजन, लोहरा गांव के नवल सिंह पुत्र बृजेश सिंह, सीताराम सिंह पुत्र प्रदीप कुमार सिंह, तरुण कुमार पुत्र तेज प्रताप सिंह, पप्पू सिंह पुत्र ध्यान सिंह व राज उर्फ सूर्यभान सिंह पुत्र जगपत सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। दिगंबर की निशानदेही पर स्योहट गांव के पास झाड़ी से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर तमंचा व कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि हत्या की सुपारी 80 हजार रुपये में दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed