{"_id":"6a931b52ce79fd274d05d544","slug":"people-were-horrified-by-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-176489-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: खून के धब्बों में सनी राखी, रेलवे ट्रैक किनारे का मंजर देख सहम गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: खून के धब्बों में सनी राखी, रेलवे ट्रैक किनारे का मंजर देख सहम गए लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन का वह धागा जो भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है, भुपियामऊ रेलवे ट्रैक के पास बहन के खून के धब्बों से सना पड़ा है। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे रेलवे ट्रैक पार करते समय बाइक सवार दंपती की मनवर संगम एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई थी।
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रानीगंज अजगरा निवासी रामकृष्ण यादव उर्फ पप्पू (45) रक्षाबंधन के दिन शुक्रवार को बाइक से पत्नी इंद्रावती (42) को लेकर ससुराल धारूपुर जा रहे थे। भुपियामऊ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से दंपती की मौत हो गई। शनिवार की सुबह आसपास के लोग घटनास्थल पहुंचे। रेलवे ट्रैक के किनारे का मंजर देख लोगों का दिल दहल गया।
खून के धब्बों से लिपटी राखी और महिला की सैंडिल ट्रैक किनारे पड़ी थी। मृतक पप्पू का एक पैर का जूता भी ट्रैक किनारे पड़ा हुआ था। मृतक दंपती की दो बेटी ज्योति और स्वाती का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, चार बहनों के इकलौते भाई राम कृष्ण की मौत से बहन उर्मिला, निर्मला, सुशीला, अमरावती, शीला भी रोती बिलखती रहीं।
विज्ञापन
शृंग्वेरपुर में किया गया अंतिम संस्कार
लीलापुर। दंपती की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है। शनिवार की दोपहर करीब एक बजे पोस्टमार्टम हाउस से शव घर पहुंचने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। दंपती के शव का शृंग्वेरपुर में अंतिम संस्कार किया गया। संवाद