फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   7 accused arrested in case of life-threatening attack on a youth.

Rewari News: युवक पर जानलेवा हमला करने मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार

Sat, 29 Aug 2026 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 29 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
7 accused arrested in case of life-threatening attack on a youth.
रेवाड़ी। पुलिस ने पुरानी रंजिश में युवक को गाड़ी से टक्कर मारने के बाद लोहे की रॉड व डंडों से जानलेवा हमला करने के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मोहल्ला गुर्जरवाड़ा निवासी विक्रम भान, विकास नगर निवासी हैप्पी, शक्ति नगर निवासी दीपांशु उर्फ मैसी, गांव रोहड़ाई निवासी विपिन, गोकलगढ़ निवासी राहुल, आदित्य उर्फ माया व कुणाल हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला न्यू आदर्श नगर निवासी मनीष ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि 28 अगस्त की रात समय लगभग 11 बजे वह भाड़ावास चौक से अपने घर के लिए एक अज्ञात व्यक्ति की बाइक पर बैठकर जा रहा था। जब वे आत्मप्रकाश अस्पताल के पास पहुंचे, तो पीछे से आई एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

स्कॉर्पियो गाड़ी से विक्रम भान, राहुल, दीपांशु उर्फ मैसी, आदित्य उर्फ माया, कुणाल तथा उनके 2-3 अन्य साथी हाथों में पिस्टल, लोहे की रॉड और डंडे लेकर नीचे उतरे। आरोपी विक्रम भान ने उसकी कनपटी पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद अन्य आरोपियों ने लोहे की रॉड और डंडों से उसके पैरों, हाथों और शरीर पर बेरहमी से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए ज्यादातर आरोपी आदतन अपराधी है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में कई संगीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed