फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   DCM was caught by the police

मवेशियों से भरे डीसीएम को पुलिस ने पकड़ा

Wed, 03 May 2017 10:45 PM IST
banda
banda Updated Wed, 03 May 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
 DCM was caught by the police
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
मवेशियों से भरा डीसीएम को पुलिस ने पकड़ लिया। ट्रक को हिरासत में लेकर चालक के खिलाफ पशु निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। उधर, पुलिस ने पांच लोगों को को गिरफ्तार करते हुए 19 लीटर शराब, गांजा व तमंचा बरामद किया।
विज्ञापन



बुधवार को बिसंडा थाना पुलिस ने हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं की सूचना पर मवेशियों से भरा डीसीएम पकड़ लिया। डीसीएम में 15 भैंस और एक भैंसा पुलिस ने बरामद किए। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए मवेशी तुर्रा (अतर्रा) से उन्नाव लिए जा रहे थे। डीसीएम चालक सुरजीत पुत्र सुंदरलाल (गजनेर, कानपुर) के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन




उधर, कोतवाली पुलिस ने स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट के पास हरदोई निवासी सुशांत कुमार पुत्र गुरुचरन को गिरफ्तार कर एक किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया। मटौंध पुलिस ने कबरई (महोबा) निवासी मुकेश यादव पुत्र फूल सिंह को जखौरा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए। जसपुरा पुलिस ने खप्टिहाखुर्द गांव निवासी जयराम पुत्र भूरा को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ दबोच लिया। पैलानी पुलिस ने पैलानी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी राम कुमार पुत्र मंगलिया को मरझा गांव के पास दबोच लिया। उसके पास से 5 लीटर अवैध शराब बरामद हुई है। पैलानी पुलिस ने मड़ौली कलां गांव निवासी राम सिंह पुत्र गजराज सिंह को मरझा गांव के पास गिरफ्तार कर चार लीटर कच्ची शराब बरामद की। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed