{"_id":"578a7a4e4f1c1b5e1b13e0a7","slug":"bolero-thrown-from-a-moving-passenger-pillaged","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री को लूटकर चलती बोलेरो से फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यात्री को लूटकर चलती बोलेरो से फेंका
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। टैक्सी का झांसा देकर बोलेरो पर बिठा लेने के बाद बदमाशों ने यात्री को लूटकर नीचे फेंक दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य घटना में टेंपो से गिरकर राहगीर घायल हो गया। उधर, सड़क हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए।
गिरवां थाना क्षेत्र के निवादा गांव का राममिलन (45) पुत्र बद्री प्रसाद शुक्रवार को दोपहर तिंदवारा से गांव जाने के लिए बस अड्डे पर वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक बोलेरो आई। उस पर सवार लोगों ने उसे टैक्सी का झांसा देकर बैठा लिया।
निवादा गांव के पास उसने बोलेरो रोकने को कहा तो उसमें सवार तीन बदमाशों ने उसके एक हजार रुपये छीन लिए और चलती गाड़ी से फेंककरर फरार हो गए। खबर मिलने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गिरवां थाना पुलिस का कहना है कि फिलहाल सूचना नहीं मिली है। एक अन्य घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव निवासी मूलचंद्र (48) पुत्र बद्री शुक्रवार को दोपहर इलाज कराने अस्पताल आते समय गांव से कुछ दूर ही टेंपो से गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
उधर, छतरपुर (मध्य प्रदेश) जिले के लौड़ी गांव का रावेंद्र सिंह (19) अपने पिता कुबेर सिंह (45) के साथ बाइक पर कर्वी (चित्रकूट) से शादी से वापस घर जाते समय राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव के पास मवेशी से टकराकर घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक रावेंद्र सिंह चला रहा था। हेलमेट न पहनने से उसके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं। जिला अस्पताल से उसे कानपुर रेफर किया गया है।