{"_id":"5c967887bdec2214435fb990","slug":"31553365127-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को स्टेशन से उठा ले गए युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को स्टेशन से उठा ले गए युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। एंटी रोमियो और महिला सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए मंडल मुख्यालय में 16 वर्षीय किशोरी को दो युवक नशीला पदार्थ सुंघाकर उठा ले गए। रास्ते में होश आने पर किशोरी युवकों से भिड़ गई। आसपास के लोगों के ललकारने पर दोनों युवक भाग निकले। किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस घटना से अनभिज्ञता जता रही है।
नागपुर (महाराष्ट्र) से तिंदवारी क्षेत्र के एक गांव में अपने चाचा के घर आई किशोरी वापस जाने के लिए शनिवार की दोपहर चाचा और चाची के साथ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। कुछ देर बाद किशोरी प्लेटफार्म नंबर तीन पर लघु शंका के लिए गई। वहां घात लगाए बैठे दो युवकों ने उसके मुंह पर रुमाल लगा दिया। किशोरी बेसुध हो गई। दोनों युवक उसे उठाकर ले जा रहे थे।
क्योटरा क्रासिंग के पास किशोरी को कुछ होश आ गया। वह युवकों से भिड़ गई। दांत से उनके हाथ में काट लिया। शोर मचाकर नजदीक के मकान में जा घुसी। इस बीच उस घर की महिलाओं और आसपास के लोगों के ललकारने पर युवक भाग निकले। कुछ ही देर बाद उसकी तलाश करते चाचा और चाची भी पहुंच गए। किशोरी फिर बेहोश हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
उधर, जीआरपी थानाध्यक्ष रामबरन सिंह और शहर कोतवाली प्रभारी अखिलेश कुमार शुक्ला ने इस घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई। अलबत्ता बाद में पुलिस अस्पताल पहुंची और किशोरी व उसके परिजनों से बयान दर्ज किए। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।