फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   महिला समेत तीन को 10-10 साल की कैद

महिला समेत तीन को 10-10 साल की कैद

Tue, 18 Jul 2017 11:54 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
महिला समेत तीन को 10-10 साल की कैद
बांदा। किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार के प्रयास में दो युवकों व एक महिला को अदालत ने 10-10 साल का सश्रम कारावास और 5-5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। घटना के करीब छह साल बाद फैसला आया।
विज्ञापन


कालिंजर थाने के एक गांव के पिता ने 11 जुलाई 2011 को पुलिस अधीक्षक को अर्जी दी थी कि हीरामणि तिवारी की 41 वर्षीय पत्नी आनंदी ने उसकी पुत्री (15) को 21 जून को शाम 8 बजे घर बुलाया। यहां भउवा पुत्र शारदा, भइया उर्फ दयाशंकर पुत्र शारदा उर्फ ददुआ गुप्ता व कलुवा पुत्र सिंगा पाल निवासी सढ़ा पहले से मौजूद थे।
विज्ञापन


किशोरी से दुराचार का प्रयास किया। पुत्री की गुहार सुनकर मां व ग्रामीण दौडे़। आरोपी धमकाते हुए भाग गए। एसपी के आदेश पर कालिंजर थाने में बउवा पुत्र शौकत, भइया पुत्र शारदा व कलुवा पुत्र सिंगा पाल के खिलाफ धारा 354/452 आईपीसी के तहत रिपोर्ट लिखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेचक ने तीनों आरोपियों के खिलाफ 376 (2) जी व आनंदी पत्नी हीरामणि के खिलाफ 120 बी का आरोप पत्र अदालत में दाखिल किया। 3 दिसंबर 2014 को आरोपी बउवा पुत्र शौकत की मौत हो गई। अपर सत्र न्यायाधीश/प्रथम त्वरित न्यायाधीश हरेंद्र कुमार के यहां सुनवाई हुई।

सहायक शासकीय अधिवक्ता शिवपूजन पटेल ने अभियोजन पक्ष की ओर से 10 गवाह पेश किए। न्यायाधीश ने पत्रावलियों व साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद मंगलवार को फैसला सुनाया। भइया उर्फ दयाशंकर व कल्लू को 10 साल का सश्रम कारावास व 5-5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा दी।


अर्थदंड अदा न करने पर दो-दो माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। आभनंदी को 10 साल की कैद व 5 हजार रुपये जुर्माना की सजा हुई। भइया उर्फ दयाशंकर व कलुवा को दोष मुक्त कर दिया।

-किशोरी से दुराचार के प्रयास का मामला
-त्वरित न्यायाधीश ने 5-5 हजार जुर्माना भी किया
-दो आरोपी बरी, एक आरोपी की हो चुकी है मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed