फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   ईओ और कलक्ट्रेट कर्मी समेत सात पर रिपोर्ट

ईओ और कलक्ट्रेट कर्मी समेत सात पर रिपोर्ट

Sat, 11 May 2019 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
ईओ और कलक्ट्रेट कर्मी समेत सात पर रिपोर्ट
बांदा। निजी पुश्तैनी भूमि को फर्जी ढंग से नजूल दर्शाकर फ्री होल्ड करा लेने पर अदालत के आदेश से बांदा नगर पालिका के पूर्व अधिशासी अधिकारी और संबंधित कर्मचारी सहित चार अन्य लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी और कूटरचित अभिलेख तैयार करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


नजरबाग (बांदा) निवासी राजीव कृष्ण पुत्र श्याम कृष्ण द्वारा दी गई अर्जी पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश से शुक्रवार (10 मई) को शाम शहर कोतवाली में बांदा नगर पालिका के तत्कालीन ईओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव और कलेक्ट्रेट के संबंधित कर्मचारी तथा होलाराम सिंधी पुत्र राधा कृष्ण (छावनी), अमृतलाल जेठानी पुत्र आवतराम (पंजाबी कालोनी), अनिल कुमार मूलचंदानी पुत्र लक्ष्मणदास (गूलरनाका) और अशोक कुमार लालवानी पुत्र परमानंद (छावनी) के विरुद्ध धारा 420, 467, 468 व 471 आईपीसी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


रिपोर्ट कर्ता राजीव कृष्ण ने कहा है कि बंटवारे में मिले पुश्तैनी भूखंड में वह दाल मिल और मिलन घर चला रहा है। इसी का कुछ हिस्सा उसने होलाराम सिंधी को 35 साल से किराए पर देर रखा है। होलाराम उसमें कोयले का व्यापार कर रहा है, लेकिन जनवरी 2002 से मासिक किराया नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर न्यायालय में बेदखली का केस लंबित है। इसी बीच होलाराम ने उसकी जमीन को नजूल दिखाकर फ्री होल्ड कराकर रजिस्ट्री करा ली। नगर पालिका और कलक्ट्रेट कर्मियों से मिलकर खसरा आबादी व अन्य अभिलेखों में हेरफेर किया, जबकि तमाम अभिलेखों में आज वह (राजीव कृष्ण) दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed