{"_id":"5951493a4f1c1b190a8b4672","slug":"161498499386-banda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की ससुराल में जलकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की ससुराल में जलकर मौत
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
बांदा। संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में आग से जलकर युवती की मौत हो गई। पति ने बताया कि मिट्टी तेल भरा गैलेन व चिराग ऊपर गिरने से हादसा हुआ। उधर, थानाध्यक्ष के मुताबिक युवती ने खुद आग लगाई।
पैलानी थाना क्षेत्र के डांड़ामऊ गांव की कविता (32) पत्नी देवनारायण रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
खबर पाकर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति ने बताया कि कविता चिराग लेकर कमरे के पटरे में रखी गृहस्थी का सामान निकाल रही थी। तभी मिट्टी का तेल भरा गैलन उसके ऊपर आ गिरने से जलते चिराग से उसके कपड़ों में आग लग गई। 11 साल पूर्व शादी हुई थी।
विज्ञापन
मृतका अपने पीछे एक पुत्र व एक पुत्री छोड़ गई है। मायका अमलोर गांव है। मृतका के भाई पंकज ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उधर, थाना पुलिस के मुताबिक युवती ने किसी बात पर नाराज होकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर खुद को आग लगाई है। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पैलानी थानाध्यक्ष राजीव यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद असलियत पता चलेगी।
-पति बोला, मिट्टी तेल भरा गैलन गिरने से हादसा
-थानाध्यक्ष के मुताबिक युवती ने खुद आग लगाई
अमर उजाला ब्यूरो