फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   432 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 28 गिरफ्तार

432 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 28 गिरफ्तार

Sun, 17 Mar 2019 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
432 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 28 गिरफ्तार
बांदा। हाल ही में प्रदेश के कुछ जनपदों में अवैध शराब से हुई मौतों और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब के विरुद्ध शुरू हुए धरपकड़ अभियान में रविवार को प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने पूरे जनपद में जगह-जगह छापे मारे। अवैध शराब की 9 भट्ठियां बरामद कर चार महिलाएं समेत 28 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास 432 लीटर अवैध शराब और 1440 किलो लहन (महुआ) बरामद हुआ।
विज्ञापन


डीएम हीरा लाल द्वारा गठित की गई संयुक्त टीम में एडीएम संतोष बहादुर सिंह, अपर एसपी एलबीके पाल, एसडीएम संदीप कुमार, अरविंद कुमार तिवारी, सौरभ शुक्ला, वंदिता श्रीवास्तव, मंसूर अहमद और क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह, कुलदीप सिंह, आलोक मिश्रा, कुलदीप गुप्ता व राघवेंद्र सिंह, जिला आबकारी अधिकारी संतोष कुमार, आबकारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ल, सुधांशु चौधरी, अश्वनी कुमार और गोविंद आर्य आदि सहित पुलिस और आबकारी विभाग के कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन


टीम ने रामबाबू पुत्र वंशराज पटेल (धौंसड़, तिंदवारी), रामकुमार पुत्र गोवर्धन प्रजापति (भुजरख, तिंदवारी), सियादुलारी पत्नी शिवाजी निषाद (झंझरी पुरवा, जसपुरा), मुन्नी पत्नी बलवान निषाद (गजपुरवा, जसपुरा), पच्ची पत्नी रतन निषाद (अमलोहरा, पैलानी), गोपाल पुत्र शिवनंदन निषाद (करिंदा डेरा, पैलानी), श्यामबाबू पुत्र पुत्ती निषाद (अमानडेरा, पैलानी), बिज्जू पुत्र सुंदर वर्मा (साथी, बबेरू), सालिगराम पुत्र रामआसरे कोरी (साथी, बबेरू), चंद्रकली पत्नी सत्येंद्र यादव (खरौली, कमासिन), रज्जू वर्मा पुत्र कल्लू (मोतियारी, नरैनी), सुशील राजपूत पुत्र बसंता और राजाभइया राजपूत पुत्र धरमदास (बनियाताला, नरैनी) को अवैध शराब व लहन सहित गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली नगर ने 45 लीटर, कोतवाली देहात ने 10 लीटर, मटौंध थाना ने 17, तिंदवारी थाना पुलिस ने 90 लीटर, पैलानी पुलिस ने 34 लीटर, चिल्ला पुलिस ने 20 लीटर, जसपुरा पुलिस ने 31 लीटर, नरैनी पुलिस ने 27 लीटर, गिरवां थाना ने 25 लीटर, बबेरू कोतवाली ने 18 लीटर, बिसंडा पुलिस ने 35 लीटर, मरका पुलिस ने 35 लीटर, कमासिन थाना में 45 लीटर कच्ची शराब बरामद की। कमासिन प्रतिनिधि के मुताबिक उडनदस्ते ने चेकिंग के दौरान जमरेहीनाथ के पास चार पहिया वाहन से 10 पेटियों में कैद 110 क्वार्टर अंग्रेजी शराब बरामद की। वाहन चित्रकूट का बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed