फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   पंजाब आर्मरी में लूटे गए असलहों की वापसी पर सुनवाई आज

पंजाब आर्मरी में लूटे गए असलहों की वापसी पर सुनवाई आज

Thu, 31 Jan 2019 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
पंजाब आर्मरी में लूटे गए असलहों की वापसी पर सुनवाई आज
बांदा। शहर के चर्चित पंजाब आर्मरी डकैती कांड में लूटे गए असलहों और कारतूसों को महाराष्ट्र पुलिस से वापस लेने में आर्मरी संचालक को नाकों चने चबाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


इस मामले में नासिक (महाराष्ट्र) न्यायालय में शुक्रवार (1 फरवरी) को सुनवाई होगी। लूटकर ले गए शस्त्रों की संख्या लगभग 44 और 4180 करतूस हैं। असलहों में ज्यादातर लाइसेंस धारकों के हैं जो मरम्मत आदि के लिए दुकान में रखे थे। इनकी वापसी के लिए दुकान संचालक ने पिछले वर्ष जून में नासिक के न्यायालय में अर्जी दी थी।
विज्ञापन


14 दिसंबर 2017 की रात स्टेशन रोड स्थित पंजाब आर्मरी (सरदार बंदूक की दुकान) में महाराष्ट्र से आए बदमाशों ने डकैती डालकर दुकान में रखे पिस्टल, रिवाल्वर, रायफल, दोनाली व एकनाली बंदूकें (कुल 44 शस्त्र) और विभिन्न बोर के 4180 कारतूस और कैश लूटकर बोलेरो में भरकर महाराष्ट्र भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


नासिक जिले के चांदवाड़ थाना क्षेत्र में महाराष्ट्र पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया और सारे असलहे, कारतूस, कैश आदि बरामद कर लिया था। तब से सारे शस्त्र और कारतूस महाराष्ट्र पुलिस के कब्जे में है। इन्हें अदालत के आदेश पर ही रिलीज किया जाएगा।

दुकान संचालक हरमिंदर सिंह ने घटना की रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज कराई थी। इस कांड के सभी 12 आरोपियों को बांदा पुलिस महाराष्ट्र पुलिस से अपने कब्जे में ले चुकी है। सब बांदा जेल में हैं। विशेष न्यायाधीश (दस्यु प्रभावित क्षेत्र) की अदालत में मुकदमा विचाराधीन है।

उधर, दुकान संचालक ने बरामद असलहों को वापस लेने के लिए पिछले वर्ष जून में नासिक की अदालत में अर्जी दी थी। हरमिंदर सिंह ने बताया कि तब से कई तारीखें पड़ चुकी हैं। नासिक की अदालत ने सभी लाइसेंसी व दुकान के शस्त्रत्तें के लाइसेंस आदि की फोटोकापी मांगी थी।

20 दिन पूर्व अदालत को पेश कर दी गई है। अब 1 फरवरी को वहां अदालत सुनवाई करेगी। अदालत के आदेश से ही असलहे व कारतूस वापस मिलेंगे। सुनवाई पर उपस्थित रहने के लिए दुकान संचालक का अधिकृत व्यक्ति नासिक के लिए रवाना हो गया है।


लूटे गए शस्त्रों का ब्योरा
लूटे गए असलहों में 25 व 32 बोर के बेल्जियम व इटली निर्मित दो पिस्टल, 32 बोर की 17 रिवाल्वर (एक रिवाल्वर बेवले स्कार्ट इंग्लैंड की है और दो इंगलिश हैं। शेष रिवाल्वर आईओएफ इंडिया की हैं), 11 रायफलों में 256 बोर व 30.06 बोर (मेड इन स्वीडन) की दो राइफलें, 275 बोर (मेड इन बेल्जियम) की दो राइफलें, 30.06 बोर (मेड इन जर्मनी) की एक रायफल, 315 बोर की (इंगलिश) की एक रायफल और 315 बोर की (आईओएफ इंडिया) 4 रायफलेें तथा एनपी बोर (मेड इन लंदन) की एक रायफल शामिल है। इसके अलावा 12 बोर की 8 दोनाली बंदूकें और 6 एक नली बंदूकें शामिल हैं। कारतूसों में पिस्टल के 50, रायफल के 581 और 12 बोर के 2859 आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed