फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   सिपाही और शिक्षक ने दर्ज कराई रिपोर्ट

सिपाही और शिक्षक ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 30 Sep 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
सिपाही और शिक्षक ने दर्ज कराई रिपोर्ट
बांदा। ट्रेन में सीट को लेकर जीआरपी सिपाही और एथलेटिक्स खिलाड़ी छात्रों के बीच हुई मारपीट मामले में पुलिस ने दोनों ओर से एफआईआर दर्ज कर ली है। उधर, पुलिस की पिटाई से घायल हुए छात्रों व शिक्षक का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया।
विज्ञापन


शनिवार को रात झांसी-मानिकपुर पैसेंजर से महोबा में आयोजित मंडलीय एथलेटिक्स में प्रतिभाग कर बांदा आ रहे खिलाड़ी छात्रों का जीआरपी सिपाही रामऔतार से विवाद हो गया था। आरोप है कि सिपाही ने छात्रों और उनके शिक्षक रामदेव को मारापीटा।
विज्ञापन


पांच छात्रों और शिक्षक के चोट आई थी। छात्रों और शिक्षकों ने देर रात तक जीआरपी थाने में हंगामा, धरना और घेराव किया था। सीओ सिटी ने उन्हें शांत कराया था। रविवार को शिक्षक रामदेव की तहरीर पर जीआरपी थाने में धारा 147, 323, 504, 427 आईपीसी के तहत आरोपी सिपाही समेत एक दर्जन अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ सिपाही ने शिक्षक समेत दो दर्जन छात्रों के विरुद्ध धारा 147, 323, 504 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। जीआरपी थानाध्यक्ष पीएल प्रजापति का कहना है कि दोनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed