फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   अभद्रता के विरोध पर दबंग ने सगे भाइयों को गोली मारी

अभद्रता के विरोध पर दबंग ने सगे भाइयों को गोली मारी

Sat, 28 Oct 2017 11:38 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
अभद्रता के विरोध पर दबंग ने सगे भाइयों को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बबेरू (बांदा)। अभद्रता का विरोध करने पर दबंग ने दो सगे भाइयों को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। सीएचसी के डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना शनिवार को शाम मरका थाना क्षेत्र के बम्हरौला गांव की है।

किसान गुलजार के पुत्र चुनुबाद यादव (34) व बब्बू यादव (28) शाम 6 बजे घर के दरवाजे में बैठे थे। गांव का दबंग युवक आया और नशे की हालत में दोनों भाइयों से गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने तमंचे से फायर कर दिया। गोली चुनुबाद के पेट को चीरती हुई बब्बू की पीठ में जा धंसी।
विज्ञापन


दोनों लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। फायर की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। दबंग तमंचा समेत फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। उधर, मरका थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-एक के पेट में और दूसरे की पीठ में लगा फायर
-पुलिस के पहुंचने से पहले हो गया फरार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed