फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   अज्ञात बदमाशों ने तमंचा अड़ाकर राहगीर को लूटा

अज्ञात बदमाशों ने तमंचा अड़ाकर राहगीर को लूटा

Sat, 22 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात बदमाशों ने तमंचा अड़ाकर राहगीर को लूटा
बांदा। रेलवे स्टेशन आ रहे बाइक सवार को अज्ञात बदमाशों ने रोककर लाठियों से पीटा और तमंचा अड़ाकर 13 हजार रुपये व बैग लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस दो लुटेरों के विरुद्ध लूट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


लूट की यह वारदात कोतवाली देहात से करीब 21 किलोमीटर दूर बगेहटा गांव के नजदीक नहर पुलिया के पास शुक्रवार की रात हुई। बगेहटा गांव निवासी जान मोहम्मद पुत्र इशहाक अपनी बाइक से रात करीब 3 बजे लखनऊ जाने के लिए बांदा रेलवे स्टेशन आ रहा था।
विज्ञापन


गांव के नजदीक नहर पुलिया में मुंह बांधे खड़े अज्ञात बदमाशों ने उसे रोकना चाहा। बाइक सवार जान मोहम्मद बचने के लिए जारी गांव की तरफ मुड़ गया, तभी एक बदमाश ने लाठी से हमलाकर गिरा दिया। तमंचा अड़ाकर कुर्ते से 13 हजार रुपये, मोबाइल और बैग छीन लिया। बाद में लाठियों से पिटाई भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैग में माता-पिता के हज पर जाने के लिए बैंक में जमा की गई चार लाख रुपये की रसीद भी ले गए। बदमाशों के फरार होने के बाद लुटे-पिटे जान मोहम्मद ने जामिया अरबिया मदरसा, हथौरा जाकर घटना की जानकारी दी। जान मदरसा में टीचर भी है।


शनिवार को सुबह कोतवाली देहात पुलिस ने तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध धारा 394 आईपीसी में रिपोर्ट दर्ज कर ली। प्रभारी निरीक्षक प्रतिमा सिंह ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। शीघ्र लूट का खुलासा किया जाएगा।

-लाठियों से पीटने के बाद नगदी व बैग लूटकर फरार हो गए
-पुलिस ने दो बदमाशों के विरुद्ध दर्ज की लूट की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed