{"_id":"5e90abb58ebc3e71195f97b2","slug":"crime-death-banda-news-knp554636321","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की जहर से मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की जहर से मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
बांदा। शादी के 11 माह बाद संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय गर्भवती की जहर से मौत हो गई। ससुरालीजन आत्महत्या बता रहे हैं। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर केन नदी किनारे पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा की है। नीलम गुरुवार को पति विकास निषाद को खाना देने केन नदी किनारे स्थित खेत गई थी तभी वहीं उसकी हालत बिगड़ गई। पति और अन्य परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। मोर्चुरी में मृतका के ससुर रामचरन ने बताया कि बहू नीलम ने जहर खाकर आत्महत्या की है। घटना की वजह नहीं बता सका। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
उधर, मृतका के पिता सिसोलर (हमीरपुर) गांव निवासी रमेश निषाद ने बताया कि नीलम की शादी पिछले वर्ष 29 मई को हुई थी। ससुराल वाले एक लाख रुपये की मांग लेकर पुत्री को अक्सर मारते-पीटते थे। यह बात पुत्री ने कई बार फोन पर बताई। पति विकास को समझाया भी था लेकिन उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। आरोप लगाया कि खेत में ही नीलम की पीटकर हत्या की गई। आत्महत्या दर्शाने के लिए उसके मुंह में जबरन जहर दिया गया। वह तीन माह की गर्भवती थी। यह भी बताया कि घटना वाले दिन दोपहर 2 बजे नीलम ने फोन पर हत्या की आशंका जताई थी। इसकी रिकॉर्डिंग सुरक्षित है।
विज्ञापन
कोतवाली में पति समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। रमेश का यह भी आरोप है कि घटना के बाद से पति फरार है। मात्र सास-ससुर ही पोस्टमार्टम के दौरान मौजूद रहे। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच व कार्रवाई की जाएगी।