फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Crash of bike with truck kills the young bike driver

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Mon, 16 Nov 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Crash of bike with truck kills the young bike driver
बांदा। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, पुलिस अधीक्षक के रीडर/इंस्पेक्टर की कार में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मूल रूप से बिंदकी (फतेहपुर) के रहने वाले बलबीर सिंह यहां लेखपाल थे। वह रिटायर्ड हो चुके हैं। शहर के आवास विकास कालोनी में परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। उनका 28 वर्षीय पुत्र स्वयं प्रताप सिंह सोनू शनिवार की रात बाइक पर निकला था।
विज्ञापन

वन विभाग की गली के पास मोड़ पर कालूकुआं की ओर जा रहे गिट्टी भरे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। सोनू घायल हो गया। पुलिस ने घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव निवासी अर्जुन (30) पुत्र शिव सिंह शनिवार को बाइक पर बांदा आ रहा था। गांव के नजदीक जीप की टक्कर से घायल हो गया। जीप चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने उसे जिला अस्तपाल में भर्ती कराया।
उधर, पुलिस अधीक्षक के रीडर/इंस्पेक्टर जगदेव प्रसाद रविवार शाम 4 बजे सेंट्रो कार से बेंदाघाट से बांदा आ रहे थे। तिंदवारी थाना क्षेत्र के जसईपुर गांव के पास उनकी कार को सामने से आ रहे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।

कार सवार इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रैक्टर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। उसका चालक भाग निकला। घायल इंस्पेक्टर को देखने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. एसएस मीणा भी देर शाम जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस उपाधीक्षक आलोक मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed