फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Couple consumed poison after dispute, serious

Banda News: आपसी विवाद के चलते पति-पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ

Tue, 21 Feb 2023 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 21 Feb 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Couple consumed poison after dispute, serious
विवाद के बाद दंपती ने खाया जहर, गंभीर
विज्ञापन

- माता-पिता ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
- गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। आपस में विवाद होने के बाद दंपती ने घर में रखा जहर खा लिया। घटना के समय घर में और कोई नहीं था। हालत बिगड़ने पर उन्होंने खेत में काम कर रहे अपने माता-पिता को जानकारी दी। इसके बाद घर पहुंचे परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल आए। जहां उन्हें भर्ती कर चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया है। गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव निवासी प्रदीप श्रीवास (28) व उसकी पत्नी गुड़िया (26) का मंगलवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद गुड़िया ने गुस्से में आकर घर में रखा जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ते देख पति ने भी जहर खा लिया। घटना के समय उनके दो मासूम बच्चे घर पर मौजूद थे। इसके बाद प्रदीप ने फोन करके खेत गए माता-पिता को जहर खाने की जानकारी दी। इसके बाद घर पहुंचे परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। प्रदीप की मां गिरजा देवी ने बताया कि प्रदीप उनकी इकलौती संतान है। पति-पत्नी के बीच क्या हुआ यह जानकारी नहीं है।
थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। मामले का पता करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed