{"_id":"5ed7e54a8ebc3e90835de772","slug":"counseling-stopped-on-stay-of-high-court-banda-news-knp5635776123","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट के स्टे पर रोक दी गई काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट के स्टे पर रोक दी गई काउंसलिंग
विज्ञापन
काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को मॉस्क बांटते प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी।
- फोटो : BANDA
बांदा। 69000 सहायक अध्यापक भर्ती के तहत बुधवार को राजकीय इंटर कालेज में काउंसलिंग शुरू हुई। प्रदेश के कई जिलों से आए 140 महिला व 100 पुरुष अभ्यर्थियों के अभिलेख जांचने का काम गहमा-गहमी के बीच शुरू हुआ। दोपहर बाद हाईकोर्ट से नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लग जाने की खबर आते ही काउंसलिंग रोक दी गई। इससे अभ्यर्थी निराश होकर वापस चले गए।
जिले में कुल 1070 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए चयनित किया गया है। पहले दिन 240 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। इनमें सामान्य महिला 73, अनुसूचित जाति महिला 12, पिछड़ा वर्ग महिला 55, सामान्य वर्ग पुरुष 43, पिछड़ा वर्ग पुरुष 42 व अनूसूचित जाति पुरुष 9 और विशेष आरक्षण वाले 6 अभ्यर्थी शामिल थे।
काउंसलिंग ड्यूटी में डॉयट प्रवक्ता निशा त्रिपाठी, जीजीआईसी प्रधानाचार्य बीना गुप्ता, खंड शिक्षाधिकारी राजीव प्रताप, अंबिका ओझा, कैलाश सिंह, जगत सिंह राजपूत, शिवऔतार आदि शामिल रहे। बीएसए/प्रभारी डायट प्राचार्य हरिश्चंद्र नाथ ने बताया कि स्टे होने जाने के कारण काउंसलिंग का काम बीच में रोक दिया गया। बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, फैजाबाद आदि जिलों के अभ्यर्थी शामिल थे। कई महिला अभ्यर्थी मासूम बच्चे के साथ आईं।
विज्ञापन
काउंसलिंग शिक्षक संघ ने कराया जलपान
बांदा। काउंसलिंग में आए अभ्यर्थियों की उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की बांदा यूनिट ने मेहमानी की। काउंसलिंग स्थल पर स्टॉल लगाकर उन्हें स्वल्पाहार कराया और मॉस्क बांटकर सैनिटाइज कराया।
जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी, प्रजीत सिंह, जय किशोर दीक्षित, भुवनेंद्र यादव, राजेश द्विवेदी, राजेंद्र कुमार, रामशरण, केपी सिंह, राजेश तिवारी, विनय प्रताप, सुनील कुमार, चंद्रमोहन साहू, हरवंश श्रीवास्तव, गौरव, मनीष, सुशील सिंह, आदि मौजूद रहे। उधर, काउंसलिंग प्रक्रिया में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन नजर नहीं आया। तमाम लोग मॉस्क भी नहीं लगाए थे।