फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Councilors opened a front against the president of the municipality

पालिका अध्यक्ष के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा

Sat, 21 Dec 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Councilors opened a front against the president of the municipality
कलक्ट्रेट ज्ञापन देने आए बांदा नगर पालिका सभासद। - फोटो : BANDA
बांदा। अध्यक्ष द्वारा सभासद को एक दिन के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत करने पर पालिका के ज्यादातर सभासदों ने मोर्चा खोल दिया है। अध्यक्ष के इस कार्य को नियम और अधिनियम विरोधी बताते हुए सभासदों ने सामूहिक हस्ताक्षरों से डीएम को पत्र देकर अध्यक्ष को तत्काल पद से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार (17 दिसंबर) को बांदा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मोहन साहू ने सभासद अनवर अली को एक दिन के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत करने का लिखित आदेश जारी किया था। अनवर अली उस दिन अध्यक्ष की सीट पर बैठे और कुछ आदेश भी कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में किए। इसे लेकर शनिवार (21 दिसंबर) को परिषद के 23 सदस्य एकजुट हो गए और सामूहिक हस्ताक्षरों से कलक्ट्रेट में डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

इसमें कहा गया है कि अध्यक्ष द्वारा किया गया यह कार्य नगर पालिका अधिनियम के विरुद्ध है। यह प्रदेश सरकार की स्वच्छ छवि को बदनाम करने के लिए किया गया है। सभासद इसकी घोर निंदा करते हैं। ज्ञापन में सभासदों ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रमुख सचिव के 9 अक्तूबर 2019 के आदेश पर अध्यक्ष के विरुद्ध भ्रष्टाचार की जांच चल रही है। इसके बाद भी अध्यक्ष शासनादेश और संविधान के खिलाफ आदेश करते हैं। सभासदों ने मांग की कि इस प्रकरण में गंभीर और कठोर कार्रवाई करते हुए अध्यक्ष को पद से तत्काल पदच्युत किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वाले सदस्यों में मोहम्मद यूसुफ फरीदी, अजय गुप्ता, जगरूप सिंह यादव, राकेश गुप्ता, शब्बीर खां, गीता, जानकी देवी, मौला बख्श, बसंती, संजना नायक, राजेश सिंह गौतम, दिनेश कुमार सोनकर, संदीप कुमार, गीता यादव, नीरज त्रिपाठी, अनवर अली, अब्दुल रज्जाक, शांती देवी, अनीता यादव, मायाराम, महेंद्र सिंह यादव, जानकी, उर्मिला देवी भी शामिल रहीं।
अध्यक्ष का कार्यक ाल ब्रेक, दूसरे अध्यक्ष की मांग
सभासदों ने डीएम को दिए एक अन्य ज्ञापन में कहा है कि अध्यक्ष मोहन साहू ने सभासद अनवर अली को 17 दिसंबर को शाम 7 बजे तक के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया था, जबकि कार्यालय समय शाम 5 बजे तक होता है। सभासदों ने दलील दी है कि मोहन साहू का कार्यकाल एक दिन के लिए ब्रेक हो गया है।

नगर पालिका अधिनियम के अनुसार वे दोबारा कार्यभार ग्रहण नहीं कर सकते। सभासदों ने कहा है कि संवैधानिक संकट उत्पन्न हो गया है। मांग की है कि अध्यक्ष मोहन साहू के सभी वित्तीय अधिकार निरस्त कर इस प्रकरण की जांच कराई जाएं। पद के योग्य व्यक्ति को वित्तीय अधिकार दिलाए जाएं। उधर, सदस्यों ने यह भी कहा है कि नए अध्यक्ष के मनोनयन न होने तक हम सभी सभासद अनवर अली को ही अपनी स्वेच्छा से ही अध्यक्ष पद पर नियुक्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed