फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Contract workers of electricity department working without tool kit

Banda News: बिना टूल किट के काम कर रहे बिजली विभाग के संविदा कर्मी

Mon, 24 Mar 2025 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 24 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Contract workers of electricity department working without tool kit
फोटो7 - बिना सुरक्षा उपकरणों के विद्युत पोल पर चढ़कर कार्य कर रहा लाइनमैन। संवाद
विज्ञापन


-सुरक्षा उपकरण मांगने पर धमकी देने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
अतर्रा। बिजली विभाग में कार्यरत संविदा लाइनमैन बिना सुरक्षा उपकरणों के कार्य कर रहे हैं। इससे का करते वक्त उनकी जान जोखिम में रहती है।
कस्बे के बदौसा रोड में स्थित विद्युत वितरण उपखंड केंद्र के अंतर्गत पांच सब-स्टेशन बिसंडा, बदौसा, फतेहगंज, ओरन और अतर्रा फीडर संचालित हैं। इन फीडरों पर 100 से अधिक लाइनमैन कार्यरत हैं। हाल यह है कि ज्यादातर लाइनमैन बिना किसी सुरक्षा उपकरण के बिजली के खंभों पर चढ़कर काम करते हैं। संविदा कर्मियों के लिए टेंडर में ठेकेदारों को टूल किट उपलब्ध कराने की शर्त होती है, लेकिन इसकी अनदेखी की जा रही है।

इस वर्ष थैंक्स पावर कंपनी लिमिटेड आगरा को जिले का टेंडर मिला है, जो लाइनमैनों को वेतन देती है। कुछ संविदा लाइनमैन ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जब वह टूल किट की मांग करते हैं, तो कंपनी के अधिकारियों द्वारा उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। उपखंड अधिकारी विमलेश कुमार का कहना है कि कर्मचारियों को टूल किट उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी कंपनी की रहती है। संबंधित ठेकेदार से जवाब-तलब कर सभी कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वह उनका उपयोग कर सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed