{"_id":"662e839964970f767906604e","slug":"contract-of-driver-who-did-not-return-to-duty-terminated-banda-news-c-212-1-bnd1003-109911-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ड्यूटी पर नहीं लौटे चालक की संविदा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ड्यूटी पर नहीं लौटे चालक की संविदा समाप्त
विज्ञापन
बांदा। ड्यूटी पर न लौटने में एआरएम ने चालक की संविदा समाप्त कर दी है। चार चालकों पर दो-दो हजार रुपये का जुर्माना लगाकर चेतावनी दी है।
एआरएम कमल किशोर आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 अप्रैल को 14 चालक और 14 संविदा परिचालकों को नोटिस जारी किया था। यह बिना बताए ड्यूटी से गैर हाजिर चल रहे हैं। चार चालक काम पर वापस लौटे हैं। पैलानी निवासी रोहित सिंह छह मार्च से बिना सूचना के गायब था। नोटिस मिलने पर वह रोडवेज आया लेकिन उसने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की।
इस पर चालक की तत्काल प्रभाव से संविदा समाप्त कर दी गई है। चालक सौरभ कुमार, उमाशंकर शुक्ला, साकेत मिश्रा और बृजेंद्र सिंह बिना बताए ड्यूटी से अनुपस्थित रहे। इन चारों चालकों पर दो-दो हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए चेतावनी दी गई है। कहा गया है कि अगले माह अगर काम पर नहीं लौटे तो उनकी संविदा समाप्त की जाएगी।