फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Connect farmers by increasing new research work in the university: Shahi

विश्वविद्यालय में नए शोध कार्य बढ़ाकर किसानों को जोड़ें : शाही

Sat, 02 Aug 2025 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Connect farmers by increasing new research work in the university: Shahi
कृषि विश्वविद्यालय में भ्रमण करते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व कुलपति एसवीएस राजू। - फोटो : स्रोत विवि
बांदा। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में शुक्रवार को शाम पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने समीक्षा बैठक की और प्रक्षेत्र भ्रमण कर शोध कार्य देखे। उन्होंने कुलपति व अन्य वैज्ञानिकों से कहा कि शोध कार्य बढ़ाएं और किसानों को सीधे जोड़कर उन्हें अत्याधुनिक खेती के प्रशिक्षण दें। परिसर में पौधारोपण कम होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

कृषि मंत्री हेलीकॉप्टर से शाम को चार बजे कृषि विश्वविद्यालय के हेलीपैड में उतरे। इस दौरान उन्होंने उद्यान महाविद्यालय सभागार में कुलपति एसवीएस राजू और कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो.जीएस पंवार सहित अन्य वैज्ञानिकों के साथ एक घंटे तक समीक्षा बैठक की। कहा कि हम यहां आठ वर्ष से आ रहे हैं। जो बदलाव दिखने चाहिए वह नहीं दिख रहे हैं। परिसर में पौधारोपण की स्थिति सही नहीं है। पूरे परिसर को हरा-भरा बनाइए। ताकि यहां पर्यावरण का संरक्षण हो और पशु-पक्षियों की संख्या बढ़े। इसके बाद उन्होंने प्रक्षेत्र का भ्रमण किया।
विज्ञापन

मशरूम उत्पादन इकाई को देखकर सराहना की। इसके अलावा उद्यान विभाग के प्रक्षेत्र में भी उन्होंने विभिन्न पौधे आदि देखे। जल संरक्षण की स्थिति देखी। पशुपालन महाविद्यालय का संचालन जल्द शुरू कराए जाने को कहा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के किसानों को विश्वविद्यालय से विशेष उम्मीदें हैं। इसलिए वैज्ञानिक अब कुछ करके दिखाएं। समीक्षा बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत सहित कुलपति वीएस राजू, शोध वैज्ञानिक डॉ. एसवी मिश्रा, डॉ.बालेंद्र राजपूत, डीएन एग्रीकल्चर डॉ. जीएस पंवार, निदेशक शोध डॉ.शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed