फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Committed suicide by hanging after dispute with wife

Banda News: पत्नी से विवाद के बाद फंदा लगाकर दी जान

Sat, 09 Mar 2024 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Committed suicide by hanging after dispute with wife
बांदा। पत्नी से हुए आपसी विवाद से क्षुब्ध युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि दोनों के कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के कुकुवाखास गांव निवासी रामहित निषाद (35) ने गुरुवार को दोपहर सूने घर में लोहे के एंगल में रस्सी से फंदा लगा लिया। शाम को पत्नी छोटी घर आई तो दरवाजा बंद पाया। काफी देर तक जब कुंडी खटखटाने पर कोई आवाज नहीं हुई तो उसने अपने जेठ रामभजन को बुलाया। जेठ घर की ईंटों की दीवार को फांदकर अंदर गया और उसने दरवाजा खोला। अंदर जाकर देखा तो रामहित फंदे से लटका था। रामभजन ने बताया कि रामहित की शादी वर्ष 2013 में हुई थी। 10 साल से दोनों के कोई संतान नहीं थी।

घटना वाले दिन भी रामहित का पत्नी से विवाद हुआ था, जिस पर पत्नी खाना बनाए बिना खेत चली गई थी। इसी परेशानी में उसने फंदा लगाकर जान दी है। रामहित पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। रामहित सोमवार को ग्वालियर से मजदूरी करके आया था। पैलानी थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि पति-पत्नी का आपसी विवाद हुआ था। इसी के चलते उसने खुदकुशी की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed