Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Commissioner sets aside 41-year-old order for lease cancellation issued without notice

Banda News: बिना नोटिस पट्टा निरस्तीकरण का 41 साल पुराना आदेश आयुक्त ने किया निरस्त

Mon, 23 Nov 2026 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 23 Nov 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Commissioner sets aside 41-year-old order for lease cancellation issued without notice
बांदा। आयुक्त अजीत कुमार ने बिना नोटिस तामील कराए जमीन का पट्टा निरस्त करने के 41 साल पुराने आदेश को त्रुटिपूर्ण मानते हुए खारिज कर दिया।
विज्ञापन

आयुक्त न्यायालय ने अपर जिलाधिकारी (वि/रा), चित्रकूट के छह मई 2026 और 15 जून 1985 के आदेश निरस्त कर पत्रावली गुणदोष के आधार पर निस्तारित करने के लिए वापस भेज दी है। दोनों पक्षों को सात दिसंबर 2026 को अवर न्यायालय में पेश होने के निर्देश दिए हैं।

चित्रकूट जिले के गांव बहिलपुरवा की भूमि प्रबंधक समिति ने सुखराम यादव की मां परनिया को पात्र मानते हुए 14 बीघा जमीन का पट्टा आवंटित किया था। निगरानीकर्ता के अधिवक्ता के अनुसार, परनिया इस जमीन पर खेती करने के साथ मकान बनाकर बच्चों का पालन-पोषण कर रही थीं।
विज्ञापन

आरोप है कि कुछ दबंगों ने बिना समन या सूचना दिए फर्जी रिपोर्ट लगवा दी कि पट्टेदार गांव छोड़कर चले गए हैं। इसी आधार पर 15 जून 1985 को एकपक्षीय रूप से पट्टा निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल द्वारा खेत जोतने से मना करने पर सुखराम यादव को पट्टा निरस्तीकरण की जानकारी हुई। उन्होंने 12 नवंबर 2024 को एडीएम न्यायालय चित्रकूट में आदेश की रिकॉल के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इसे देरी के आधार पर छह मई 2026 को खारिज कर दिया गया। इसके खिलाफ आयुक्त न्यायालय में निगरानी दाखिल की गई।
आयुक्त ने अभिलेखों के परीक्षण में पाया कि पट्टा निरस्त करने से पहले पट्टेदार को नोटिस तामील नहीं कराया गया था। उन्होंने कहा कि आदेश पारित करने से पहले पक्षकार को नोटिस देना जरूरी है।

अवर न्यायालय ने पट्टे की वैधता पर भी विचार नहीं किया। आयुक्त ने दोनों आदेश निरस्त कर पक्षकारों को साक्ष्य और सुनवाई का अवसर देने के बाद गुणदोष के आधार पर फैसला करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed